इंग्लिश सांग पर डांस करती नजर आई हिना खान…
मेन पॉइंट्स
वेब खबरिस्तानः ये रिश्ता क्या कहलाता’ में बहु का किरदार निभा चुकी हिना खान इनदिनों काफी ट्रेंड में चल रही हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनकी एक विडियो वायरल हो रही है, जिसमे वह बिल्कुल अलग और बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। जिससे उनके चाहने वालों की हार्टबीट काफी तेज हो गयी हैं और वो भर भर कर लाइक्स और कमेंट्स दे रहे हैं।
डांस करते करते बदल गए कपड़े…
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम में एक विडियो शेयर की है। जिसमे वह इंग्लिश सोंग पर डांस कर रही हैं। इस विडियो में डांस करते करते उनके कपड़े बदल जाते हैं। पहले हिना ने डेनिम की जैकेट के साथ वाइट शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं। डांस करते करते अचानक बोल्ड और ग्लैमरस ड्रेस में बदल जाता है उनका पूरा लुक।
तीन लाख से ज्यादा मिल चुके हैं लाइक्स…
यहाँ आपको बता दें, हिना खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम रील से शेयर किया है, जिसे अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं। इसके साथ ही उनके फैंस ने भर भर कर इस वीडियो पर कमेंट्स भी किये हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस फायर इमोजी और हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं।
कैसा है उनका वर्कफ्रंट…
‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ में बहू का रोल निभा चुकी हिना ने बिग बॉस में अपनी बहू वाली इमेज को तोड़ा था। बिग बॉस 14 में फैन्स को उनका गेम भी पसंद आया था। इसी साल हिना खान की वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ भी रिलीज हुई थी। साथ ही वह ‘नागिन’ के पांचवे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी कर चुकी हैं।