पंजाब में भी कोरोना अपना पैर धीरे-धीरे पसार रहा है। पंजाब के अमृतसर जिले में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने की है।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 35 से ज्यादा हो गई है, जिसके कारण पंजाब सरकार ने राज्य में एडवाइजरी जारी की है।
पॉइंट्स में समझें क्या क्या करना चाहिए और क्या नहीं
- बुजुर्गों,गर्भवती महिलाओं, बीमार और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भीड़भाड़ वाले और बाजारी स्थानों पर मास्क पहनना चाहिए।
- स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मास्क पहनने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी गई है।
- खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल, टिश्यू से ढकें।
- यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो मास्क पहनें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
अब तक 2 लोगों कि हुई मौत
बता दे कि पंजाब में अब तक कोरोना से 2 लोगों कि मौत हुई है। वही सेहत विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक सप्ताह पहले जहां केवल 12 एक्टिव केस थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 37 से ज्यादा हो चुकी है। जिसके कारण यह एडवाइजरी भी जारी की गई है।
24 घंटे में कोरोना से 10 की मौत
देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 7383 पहुंच गई है। हालांकि रविवार को नया मामला सामने नहीं आया है। 17 मरीज रिकवर हुए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 2007 केस हैं। इसके बाद गुजरात में 1441 और पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव मामले हैं। इसके साथ ही अब तक बीते 24 घंटे में 10 लोगों ने जान गंवाई है।