View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कैंट और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने लोकल मिलिट्री अथॉरिटी की ओर से की जा रही चेकिंग को लेकर नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कैंट बैरियर पर जांच करवाने के बाद भी कुछ दूरी पर मिलिट्री पुलिस सिविलियन रिहायशी इलाकों में पहुंचकर हेलमेट और अन्य नियमों के नाम पर लोगों को रोक रही है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने कारोबार प्रभावित होने की कही बात
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लगातार हो रही चेकिंग के कारण बाहरी क्षेत्रों से आने वाले ग्राहक कैंट बाजार का रुख नहीं कर रहे हैं। इससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। व्यापारियों के अनुसार, ग्राहक अनावश्यक जांच और रोक-टोक से बचने के लिए अन्य बाजारों का रुख कर रहे हैं।

विरोध के तौर पर बाजार बंद करने का फैसला
चेकिंग अभियान के खिलाफ बढ़ते असंतोष के बीच स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने इस मुद्दे के विरोध में कैंट बाजार को 9 जून को दोपहर 1 बजे तक बंद रखा। उनका कहना है कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को जनता और व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता की सुविधा के बीच संतुलन बनाया जाए। उनका कहना है कि अगर चेकिंग आवश्यक है तो इसे इस तरह से किया जाए कि आम नागरिकों और व्यापारिक गतिविधियों पर अनावश्यक प्रभाव न पड़े।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के फरीदकोट में मामूली विवाद के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के न्यू जवाहर नगर इलाके में

|

|

|

पंजाब सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों के

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। जंग में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

|

|

|

जंग में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारीअप्रैल में हुए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जर्मनी से पंजाब के कपूरथला जिले के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क