खबरिस्तान नेटवर्क: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने बीते दिनों एक न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसके चलते वे विवादों में आ गये थे। बता दें कि रणवीर ने एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन फोटोज को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। फोटोशूट को लेकर कई यूजर्स ने न सिर्फ उन्हें ट्रोल किया बल्कि उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा कर एफआईआर तक दर्ज करवाई थी। हालांकि रणवीर के फोटोशूट को फिल्म इंडस्ट्री से भरपूर सपोर्ट मिला था। अब ऐसे में एक बार फिर से रणवीर को न्यूड फोटोशूट करवाने का इनविटेशन आया है। इस बार ये निमंत्रण पेटा (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) इंडिया की तरफ से आया है। पेटा इंडिया ने रणवीर को एक लेटर के माध्यम से पूछा है कि क्या वो वीगन फूड को प्रमोट करने के लिए न्यूड फोटोशूट करवाएंगे।
पेटा इंडिया ने दिया रणवीर को इनविटेशन
पेटा इंडिया ने रणवीर से कैंपन के लिए संपर्क करने की कोशिश की है और उनकी एड कैंपेन की टैगलाइन है 'ऑल एनिमल्स एव द सेम पार्ट्स - ट्राई वीगन'। पेटा इंडिया ने अपने लेटर में रणवीर से वीगन फूड को प्रमोट करने की गुजारिश की हैं। इस लेटर में वीगन फूड के फायदों के बारे में जानकारी दी है, साथ ही उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताया गया जो इस कैंपेन से जुड़े हुए हैं। कई सेलिब्रिटीज वीगेन डाइट को फॉलो करते हैं।
रणवीर की अपकमिंग फ़िल्में
बता दें रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडिस होंगी। रणवीर सिंह ने हाल ही में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट हैं। रणवीर सिंह के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।