खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर शहर के व्हाट्सएप ग्रुपों में कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें एक महिला एक व्यक्ति को किसी गैर औरत के साथ बातचीत करते दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बनाने वाली लड़की शहर के नामचीन परिवार की बेटी है, जिसका पति उसे धोखा देकर किसी लड़की के साथ पिछले कुछ महीने से अफेयर में था।
शहर के बड़े घरानों में शुमार परिवार की बेटी ने खुद के साथ धोखा होता देख पति को तब जाकर धर दबौचा जब वह उस लड़की के साथ होटल के कमरे में था। इसके बाद उसने मौके की वीडियोग्राफी शुरू कर दी। उसका पति उसके सवालों के जवाब नहीं दे सका और शर्मिंदा होकर उसके साथ होटल में आई लड़की की वीडियो न बनाने के लिए कहता रहा। बाद में वह बेड पर सिर नीचे करके बैठा रहा।
लड़की के साथ इंस्टा पर वीडियो
पत्नी को कमरे से एक फोन मिला जिसमें उसके पति और होटल में साथ आई लड़की की वीडियो भी थी। पत्नी वीडियो में ये इंस्टा वीडियो भी दिखा रही है। वह वीडियो में कह रही है कि कि मैं फोन नहीं दूंगी। अब पकड़ा गया है बताए सबकुछ। इस पर कमरे मौजूद किसी शख्स की आवाज आती है कि पकड़ा गया तो पकड़ा गया। पहली बार कोई आदमी पकड़ा गया है। होटल के कमरे में टेबल पर कुछ कैश भी पड़ा हुआ था। वीडियो किस शहर की है ये क्लियर नहीं हो सका है।