पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वही पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है। आज 18 जिलों में लू (लो) अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में लू चलेगी। इसके साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी। इसके अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में लू चलने की संभावना है।
13 साल में सबसे ज्यादा पारा
बता दे कि 13 साल बाद इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे पहले 1 जून 2012 को अमृतसर में 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वही मंगलवार को पंजाब का बठिंडा 47.6°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
पंजाब में 13 जून को अलग अलग अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही 14 से 16 जून तक अलग अलग स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने और कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
हरियाणा में तापमान 46 डिग्री पार
हरियाणा में अगले दो दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 9 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। सिरसा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।