खबरिस्तान नेटवर्क: एक तारफ जहाँ प्रकृति बहुत साडी चीजों से भरी हुई है, ठीक वैसे ही प्रकृति में बहुत सारा संगीत भी भरा हुआ है। जिसमे पहाड़ों से गिरने वाले झरने की आवाज, सुबह सुबह पक्षियों के चहचहाने का संगीत, हवा चलने पर पत्तों के हिलने पर मिलने वाली आवाज और बारिश की टपटप बूंदों की आवाज सबका मन मोह लेती है। वहीँ हमें हर अवसर पर गाने सुनने अच्छे लगते हैं, खुशी हो तो गाने, दुख हो तो गाने, प्यार में पड़ गए तो गाने और अगर दिल टूट जाए तब भी गाने सुनने पर अच्छा महसूस किया जा सकता है। बता दें 21 जून को संगीत के प्रति प्यार को दर्शाने के लिए वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है।
फ्रांस से हुई शुरुआत
बता दें कि इसे मनाने की शुरुआत फ्रांस से हुई थी जिसे फ्रांसीसी मिनिस्टर ऑफ कल्चर द्वारा आयोजित किया गया था। फ्रांसीसी संस्कृति के मंत्री मौरिस फ़्ल्यूरेट सबके सामने वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे सन् 1981 में स्वीकार कर लिया गया। उसके बाद फ्रांस के अगले संस्कृति मंत्री जैक लैंग (Jack Lang) ने सन् 1982 में हर साल विश्व संगीत दिवस मनाने की घोषणा कर दी। ऐसे में सबसे पहली बार विश्व संगीत दिवस 21 जून सन 1981 को मनाया गया। बता दें कि कि 21 जून का दिन सबसे लंबा दिन माना जाता है।
इसको मानने का महत्व
इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को म्यूजिक के महत्व के बारे में बताना है। साथ ही इससे जुड़े लोगों को सम्मान देना भी होता है।
इस साल की थीम
वर्ल्ड म्यूजिक डे के दिन संगीत के क्षेत्र से जुड़े बड़े-बड़े गायकों और संगीतकारों को सम्मान दिया जाता है। ऐसे में दुनिया भर में जगह-जगह पर संगीत से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन भी होता है जिनमे संगीतकारों और गायकों को सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष इस दिवस की थीम तय की जाती है। इस बार की थीम है, Music on the intersectionsm रखी गई है।
हेल्थ बेनेफिट्स होते हैं

इसके सुनने के बहुत हेल्थ बेनेफिट्स भी होते है। इससे शरीर में डोपामिन हार्मोन रिलीज होता है जिस चलते गाने सुनने पर मूड बूस्ट (Mood Boost) होता है. साथ ही गाने सुनने पर ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है। गाने सुनने पर हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर की दिक्कत को कम होते भी देखा गया है। Stress को कम करने में भी संगीत का बड़ा रोल है। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में म्यूजिक थेरेपी (Music Therapy) को अच्छा माना जाता है। वर्कआउट करते समय हिपहॉप म्यूजिक सुनने पर फिजिकल परफॉर्मेंस बेहतर होती है।