पंजाब में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। कुछ दिनों की राहत के बाद, तापमान फिर से बढ़ने लगा है और गर्मी का अहसास बढ़ गया है। हालांकि आज एक बार फिर से रात से पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 21 और 22 जुलाई को ज़्यादातर जगहों पर और 23 जुलाई को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पंजाब में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जुलाई की शुरुआत से ही राज्य में मानसून कमज़ोर हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर और रूपनगर ज़िलों और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के सक्रिय होने के बाद पंजाब में फिर से बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। जिसके कारण हिमाचल प्रदेश के आसपास के ज़िलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल में अगले 6 दिन लगातार बारिश
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 6 दिन लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान IMD ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
21 जलाई तक बंद रहगे स्कूल
वही बिहार के कई नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। पटना में गंगा नदी उफान पर है। जिसके कारण पटना DM ने जिले के 78 स्कूलों को 21 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया है। आज 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर शामिल हैं। चंबा जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है।