सुखबीर बादल की गाड़ी भी तोड़ी
जलालाबादः पंजाब में कई जगह निकाय चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके चलते कई जगह सियासी माहौल गरमाने लगा है। राजनीतिक पार्टियों में विवाद भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसी बीच जलालाबाद में मंगलवार को शिअद (शिरोमणि अकाली दल) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। मामला इतना गरमा गया कि दोनों की बीच गोलियां चल गईं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी भी तोड़ दी।
जानकारी के अनुसार, जलालाबाद में निकाय चुनाव के चलते शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी नामांकन भरने के लिए आए थे। इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिअद प्रत्याशी का विरोध किया और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी भी तोड़ दी। दोनों गुटों में भिड़ंत शुरू हो गई। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाए और लाठियां भी चलाईं गईं। देखते ही देखते दोनों गुटों की ओर से फायरिंग भी शुरू हो गई।
अकालियों ने दिया धरना
उल्लेखनीय है कि गुरुहरसहाय में सोमावार को शिअद नेता वरदेव सिंह मान की अगुवाई में शिअद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। शिरोमणि अकाल दल के कार्यकर्ताओ ने यह आरोप लगाया है कि जब शिअद के कैंडिडेट निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए जा रहे थो तो कांग्रेसियों और पुलिस ने उन्हें नामांकन सेंटरर से आधा घंटा पहले ही रोक लिया और कैंडिडेट्स को नामांकन भरने के लिए सेंटर तक नहीं पहुंचने दिया गया। इसी के चलते उन्होंने धरना दिया।