वेब खबरिस्तान। देश की सेना साफ कर चुकी है कि अग्निपथ योजना वापस नहीं होगी। इसके बावजूद सोमवार को कुछ संगठनों की ओर से भारत बंद का ऐलान किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए भारत बंद की अपील की गई है। इसे देखते हुए बिहार, झारखंड, पंजाब समेत अन्य राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट बंद है। मुजफ्फरपुर में धारा 144 लगी है और अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट बंद किए गया है। यहां 6 कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
804 लोग गिरफ्तार
अब तक पूरे बिहार से कुल 804 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज भी 300 से अधिक ट्रेन रद्द रहेंगी। पंजाब में भी अलर्ट है। झारखंड के रांची में आज स्कूल बंद हैं। वहीं नोएडा में भी पुलिस सख्त है। यहां पढ़िए अग्निवीर योजना और इसके विरोध से जुड़ा हर अपडेटकृषि कानून वापस लिए जाने के बाद अग्निपथ योजना को लेकर इसी तरह का राजनीतिक दबाव बनाने वाली कांग्रेस पर बीजेपी ने विवादों में सेना को घेरने का आरोप लगाया है।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इन्हीं लोगों ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाकर मनोबल गिराने का काम किया है। अब सेना में भर्ती को लेकर सियासी रोटियां भी पक रही हैं।