खबरिस्तान नेटवर्क, सोलन. हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के परवाणू स्थित टिंबर ट्रेल रोपवे (केबल कार) में 11 लोग फंस गए। सभी लोगों को रस्सी के सहारे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। यह ट्रॉली पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक हवा में अटकी रही। रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया जिस वजह से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सोलन जिला प्रशासन और टिंबर ट्रेल का टेक्निकल स्टाफ लोगों को निकाला। वहीं NDRF की टीम भी पहुंची।
रेस्क्यू करने के बाद निकाले गए लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद मौके पर जाने की बात कही। बताया जा रहा है कि जहां ट्रॉली फंसी हुई है वहां से जमीन 120 मीटर से ज्यादा दूर है। सभी लोग सुबह 11 बजे से केबल कार में फंसे हुए थे।
राज्य के प्रवेश द्वार परवाणू के पास टिंबर ट्रेल से करीब 800 मीटर दूर पहाड़ी पर होटल है। होटल के लिए लोग रोपवे के जरिए पहुंचते हैं। ट्रॉली में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद से ट्रॉली हवा में लटक गई।
ट्रॉली में फंसे लोग दिल्ली के बताए जा रहे है। इनमें कई बुजुर्ग भी हैं, जो रस्सी के जरिए उतरने में घबराहट महसूस कर रहे थे। ट्रॉली में फंसे लोग खुद वीडियो बनाकर मदद की अपील करते रहे।
ट्रॉली में फंसे लोगों ने बनाई वीडियो
रोपवे की ट्रॉली में फंसे लोग वीडियो बनाकर कह रहे हैं कि वह कई घंटे से टिंबर ट्रेल ट्रॉली में फंसे हुए हैं। अब तक उन्हें रेस्क्यू करने की कोई व्यवस्था नहीं हुई। ट्रॉली में फंसे लोगों में कई बुजुर्ग हैं। लोग कह रहे हैं कि हवा में लटके होने से उन्हें घबराहट हो रही है। एक पर्यटक कह रहा है कि वह बीपी शुगर के मरीज हैं। वह रस्सी से जंगल में उतरने की स्थिति में नहीं है। वहीं एक महिला घुटनों में दर्द होने और एक अन्य महिला हार्ट पेशेंट होने की वजह से रस्सी से उतरने को इनकार कर रही है।

वीडियो देखें :-