वेब खबरिस्तान, मुंबई/सूरत। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट गहरा गया है। सूत्रों अनुसार राज्य के कद्दावर मंत्री एकनाथ शिंदे 25 विधायकों के साथ गुजरात चले गए हैं। दरअसल शिवसेना में लगातार हो रही उपेक्षा से वे नाराज चल रहे थे। कल शाम से ही शिंदे मुख्यमंत्री उद्धव का फोन भी नहीं उठा रहे हैं। दूसरी ओर शिवसेना ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है।
विधायक प्रेस conference कर बड़ी घोषणा कर सकते हैं
जानकारी अनुसार सभी विधायक सूरत के ली मेरिडियन होटल में रूके हैं। सभी विधायक आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ी घोषणा कर सकते हैं। दोपहर 2 बजे होटल से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। विधायकों को सूरत लाने में भाजपा के दो बड़े दिग्गज नेता का नाम सामने आ रहा है।
एकनाथ शिंदे की गिनती शिवसेना के दिग्गज नेताओं में से है। जब 2019 में चुनाव का रिजल्ट आया था, तो शिवसेना ने शिंदे को विधायक दल का नेता बनाया था। शिंदे थाणे इलाके के बड़े नेता माने जाते हैं और बाला ठाकरे के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र में राज्यसभा और विधानपरिषद के चुनाव में शिवसेना ने शिंदे को दरकिनार कर दिया, जिसके बाद से ही वे नाराज चल रहे थे।
अगर विधायक बागी हुए, तो गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार?
महाराष्ट्र में अगर ये 13 विधायक बागी हुए, तो सरकार पर गिर सकती है। दरअसल, राज्य में उद्धव ठाकरे सरकार के पास 153 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सरकार बनाने के लिए 144 विधायक चाहिए, क्योंकि 1 सीट वर्तमान में रिक्त है। अगर, शिवसेना में फूट होती है, तो कांग्रेस के भी कुछ विधायक पाला बदल सकते हैं।