हिमाचल ख़बरिस्तान, कांगड़ा - कांगड़ा उपमंडल के रानीताल बाथू पुल से नीचे नहाने उतरे चार श्रद्धालुओं में से एक बनेर खड्ड में बह गया। मौके पर पहुंची कांगड़ा पुलिस द्वारा बनेर खड्ड में बहे युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला जालंधर के नकोदर तहसील के गांव में मेहरपुर से देवी दर्शनों के लिए निकले चार युवक बीती देर शाम रानीताल के पास स्थित बाथू पुल के नीचे बनेर खड्ड में नहाने उतर गए। बनेर खड्ड का बहाव तेज होने के कारण एक युवा पानी में बह गया। जबकि साथ आए तीनों युवकों ने युवक की काफी तलाश की। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस की किया सूचित
घटना की जानकारी कांगड़ा पुलिस को दी गई। कांगड़ा पुलिस थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी शीशपाल जरियाल ने बताया पानी में बहे युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह 25 वर्षीय गांव मेहरपुर तहसील नकोदर जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया घटना मंगलवार शाम आठ बजे के करीब की है। युवक का कोई पता नहीं चल सका है।