वेब खबरिस्तान - हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार ये दिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के अमृतसर सेक्टर के अटारी-वाघा बॉर्डर मनाया जायेगा। इस बात की जानकारी DIG BSF संजय गौर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी। बता दें कि भारत सरकार द्वारा इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के 75 चिन्हांकित ऐतिहासिक, पर्यटन और धार्मिक महत्व के स्थानों पर योग प्रदर्शन का आयोजन होगा।
2015 से शुरुआत हुई इस दिन की
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने संबोधन में किया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इस बारे में एक प्रस्ताव लाकर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।