वेब खबरिस्तान। जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में आज सुबह एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया। उधमपुर में मसोरा के पास एक मिनी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 स्कूली छात्र घायल हो गई है। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि यह मिनी बस में स्कूल के बच्चे सवार थे। घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव कार्यक्रय शुरू किया। बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सड़क से फिसलकर खाई में गिर गयी
शुरुआती खबरों मुताबिक़ उधमपुर जिले के मसोरा के पास एक मिनी बस गुजर रही थी। वह सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 छात्र घायल हो गए। यह बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
8 बच्चों को जिला अस्पताल में किया भर्ती
इस हादसे में कथित तौर पर 8 बच्चे घायल हो गए है। घायलों को एक जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों को पता नहीं चल पाया है।