
वेब खबरिस्तानः देश में फिर से कोरोना पैर पसार रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में अमरावती समेत कई जिलों में फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पुणे और नासिक में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।
महाराष्ट्र के कई शहरों में कोरोना के बढ़ते मामले देख कर पुणे में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। पुणे और नासिक में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा यवतमाल, अमरावती और अचलपुर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।
इन जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
मेन पॉइंट्स
महाराष्ट्र के अमरावती व अचलपुर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। जो आज यानी कि 22 फरवरी रात 8 बजे से 1 मार्च सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा। यवतमाल, अकोला और अकोट में कल यानी 23 फरवरी सुबह 6 बजे से एक मार्च की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। इन जिलो में केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।
मुंबई में इमारतें सील
मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1355 इमारतें सील कर दी गई हैं। इसके अलावा किसी इमारत में पांच से अधिक मरीज होने पर उसे सील करने का प्रावधान भी है।
राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक
कोरोना को फिर से बढ़ता हुआ देख राज्य सरकार ने सभी राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी है। यहां भीड़ लगने की आशंका है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो महाराष्ट्र में पूर्ण रूप से लॉकडाउन भी लग सकता है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 10 दिन में कोरोना वायरस के 47 हजार नए केस सामने आए हैं।