ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के न्यू जवाहर नगर इलाके में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर पर छापेमारी की। टीम सुबह मौके पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान कुछ मीडिया चैनलों में यह दावा किया गया कि जालंधर के मेयर विनीत धीर के घर पर भी ED की रेड हुई है।
मेयर की टीम ने किया खंडन
इन खबरों के सामने आने के बाद मेयर विनीत धीर की टीम ने बयान जारी कर कहा कि उनके घर पर ED की कोई छापेमारी नहीं हुई है। टीम ने कहा कि मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह गलत और अफवाह हैं। मेयर विनीत धीर से जुड़ी छापेमारी की खबरों की किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।