-रोकी भाजपा नेताओं की गाडिय़ां
वेब खबरिस्तान मोहाली: भाजपा नेताओं का पंजाब में विरोध लगातार जारी है। वीरवार को मोहाली में भाजपा नेताओं का किसानों ने जमकर विरोध किया। उनकी गाडिय़ों को नुकसान भी पहुंचाया गया। भाजपा नेता मोहाली के सैक्टर-79 के होटल के बाहर रोक लिए गए। वह वहां अपना घोषणापत्र जारी करने आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत माहौल बिगडऩे से रोक लिया। भाजपा नेताओं की तरफ से आयोजित इस प्रोग्राम की भनक लगते ही कुछ लोग किसानों के झंडे लेकर पहुंच गए थे। इस बीच भाजपा नेता किसी तरह अपनी गाडिय़ां वहां से बचा कर निकल गए।
कांग्रेस पर लगाया कार्रवाई का आरोप
मेन पॉइंट्स
भाजपा नेताओं ने उनके प्रोग्रामों में दखल देने और विघन डालने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस बारे में भाजपा के चुनाव ऑब्जर्वर व सीनियर नेता केडी भंडारी, सुखविंदर सिंह गोल्डी और संजीव वशिष्ट ने कहा कि यह सारी कार्रवाई कांग्रेसी सरकार ही करवा रही है। किसान की वजाए कांग्रेस के वर्कर ही भाजपा नेताओं का विरोध करते हैं। वह लोग इस बात का फायदा उठा रहे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।
निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत
भाजपा नेताओं ने कहा कि इस सारे मामले की शिकायत जल्द ही निवार्चन आयोग से की जाएगी। वह निर्वाचन आयोग के अफसरों के साथ मुलाकात करेंगे। उन्हें सारी घटनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने चेताया कि भाजपा के किसी वर्कर को खरोच तक नहीं आने दी जाएगी।
प्रदेश प्रधान शर्मा पर हो चुका है दो बार हमला
भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा पर दो बार किसानों के नाम पर हमला हो चुका है। उनकी गाडिय़ों को दोनों बार पत्थराव करके तोड़ा गया। बुधवार को हुए अश्वनी शर्मा पर हमले के बाद शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर ही आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कैप्टन बता दें कहां हमला करवाना है, वह वहां गाड़ी लेकर पहुंच जाएंगे।