वेब खबरिस्तान. पंजाब
कांग्रेस ने देश में लगातार बढ़ रही पैट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर प्रधानमं त्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके। कांग्रेस ने पूरे देश में विधानसभा स्तर पर इन धरनों व पुतला फूंकने का प्रोग्राम रखा था। पंजाब के हर जिले में विधानसभा हलका स्तर पर पुतले फूंके गए। कांग्रेस का आरोप है कि पैट्रोल के दामों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी आ रही है। जल्द ही पैट्रोल की कीमतें 100 रुपए तक पहुंच जाएंगी। देश में भाजपा की सरकार जानबूझ कर महंगाई को बढ़ा रही है।
पंजाब के सभी मंत्री और सभी विधायकों ने इस धरने में भाग लिया। अपने-अपने हलके में पुतले फूंके और प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन में महिला कांग्रेस और यूथ विंग ने भी अपनी शामूलियत दिखाई।
कहां जा रहा है पैट्रोल का पैसा
कांग्रेसी नेताओं ने लगातार बढ़ रही पैट्रोल और डीजल की कीमतों पर तंज कसा। पूछा कि आखिर भाजपा बताए कि लोगों की जेब से निकाला जा रहा पैसा कहां लगाया जा रहा है। आख्रिर यह पैसा जा कहां रहा है। भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सरकार को उनके विपक्ष में रहते हुए विरोध करने की फोटो भी दिखा कर विरोध किया जा रहा है।
गैस की कीमतें भी बढ़ा रही सरकार
नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ गरीबों को उज्जवला के जरिए गैस सिलेंडर दिलाने का दिखावा किया जा रहा है। दूसरी तरफ लोगों को सिलैंडर पर मिलने वाली सब्सिडी ही बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं गैस सिलैंडर की कीमतें हर तीसरे दिन बढ़ाई जा रही हैं। 750 से ज्यादा कीमत मेें लोगों को गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।