वेब खबरिस्तान, चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने नियुक्ति पत्र पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो लगा दी। हालाँकि इससे पहले वह पिछली सरकारों के फोटो कल्चर को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। असल में मुख्यमंत्री bhagwant मान ने आज 1377 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे।
उन्हें दिए नियुक्ति पत्र में सीएम भगवंत मान की फोटो लगी है। इससे पहले पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह की फोटो को लेकर खूब आलोचना होती रही है। RTI एक्टिविस्ट हरमिलाप ग्रेवाल ने तंज कसा कि 70 साल ऐसा होता रहा, तब कोई नहीं बोला। हमने लगवा ली तो क्यों बोलते हो।
फतेह किट पर लगाई थी कैप्टेन की फोटो
जब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे और कोरोना महामारी की पहली लहर आई थी। तब कोरोना मरीजों के लिए पंजाब सरकार ने फतेह किट बनवाई थी। इस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की फोटो लगी हुई थी। इसको लेकर आलोचना भी खूब हुई।
बादल ने आटा-दाल कार्ड पर फोटो लगाई
जब प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सीएम थे तो गरीब रेखों से नीचे (BPL) परिवारों के नीले राशन कार्ड बने थे। जिसमें उन्हें सस्ता आटा-दाल मिलता था। इस कार्ड पर प्रकाश सिंह बादल की फोटो लगी हुई थी। जिसको लेकर विरोधी अक्सर निशाना साधते रहते थे।