वेब खबरिस्तान, चंडीगढ़। शिवालिक की पहाड़ियों में बने सुखविलास होटल को लेकर पंजाब में सियासत गर्मा गई है। अब सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चैलेंज कर दिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि भगवंत मान जो इन्क्वायरी करवाना चाहें, करवा लें। हमें कोई परवाह नहीं। जिंदगी में न हमने कोई कानून तोड़ा है और न ही तोड़ेंगे। भगवंत मान को पता ही नहीं कि सरकार कैसे चलानी है?
बता दें कि सीएम bhagwant mann ने सुखविलास होटल की जांच कर कार्रवाई की बात कही थी। जिस पर सुखबीर बादल की ओर से यह प्रतिक्रिया दी गयी है।
bhagwant mann ने कहा था जंगलात महकमे की जमीन है
CM भगवंत मान ने संगरूर में प्रचार के दौरान कहा था कि सुखविलास होटल का नाम तो सबने सुना होगा। यह होटल शिवालिक की पहाड़ियों में बना हुआ है। सुखबीर बादल का होटल है। वह जंगलात महकमे की जमीन है। वहां कोई निर्माण नहीं हो सकता। सुखबीर बादल ने अपने हक में फैसला किया। इसके भी कागज निकलवा रहे हैं।सीएम मान ने कहा था कि सुबह 5 बजे उठकर फोन चेक कर लेना। तड़के 3 साढ़े 3 बजे तक कोई न कोई बड़ा तो होता है। जिन्होंने पंजाब को लूटा, उनसे एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।