खबरिस्तान नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के लीडर मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के राज्य सभा मेंबर अशोक मित्तल पर उनकी यूनिवर्सिटी एलपीयू के एक क्रिएटिव के जरिए सवाल उठाया है। सिरसा ने आप को देश विरोधई कहा है ।सिरसा ने दो फोटोग्राफ पोस्ट करते हुए ट्वीट किया है कि आप की विभाजनकारी सोच एलपीयू की तस्वीरों से झलकती है, जो आप के राज्यसभा सदस्य की है। उन्होंने आगे लिखा कि कश्मीर के लिए रेफ्रेंडम की बात करने के बाद उन्होंने अब भारत के नक्शे से कश्मीर और नार्थ ईस्ट को हटा दिया क्योंकि यही वे चाहते हैं। राष्ट्रीय अखंडता पर हमला करने के लिए एलपीयू के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
स्टडी इंडिया प्रोग्राम में चला वीडियो
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) पर अपने स्टडी इंडिया प्रोग्राम में विवादित वीडियो चलाने का आरोप है। इस वीडियो में भारत के मानचित्र से कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत को हटा दिया गया है। वीडियो को सबसे पहले यूनिवर्सिटी के हैंडल से 7 जून, 2022 को शेयर किया गया था। आप से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल इस यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं।वीडियो में अफ्रीकी देश घाना का निवासी उमर तौफीक दिखाई देता है। वो यूनिवर्सिटी के उपलब्ध तमाम कोर्स की तारीफ करता है। इसी दौरान एक भारत का अधूरा मानचित्र दिखाया जाता है। उस मानचित्र में कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत नहीं दिख रहे हैं। कुछ ही देर में ये वीडियो वायरल हो गया था। लोगों ने इस हरकत के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की भी जानकारी सांझा कर दी। वो व्यक्ति लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी का ही अधिकारी है। अब सिरसा ने इन तस्वीरों को ट्वीट किया है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हो चुका विवाद
15 जून 2022 में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पूर्व छात्र सेक्शन में भारत का विवादित नक्शा दिखाया गया था। इसमें POK (पाक अधिकृत कश्मीर) को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। कई नेटीजेंस ने इस पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लोगों की मांग पर यूनिवर्सिटी ने पूर्व छात्र सेक्शन को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया था। वीडियो हटा चुका एलपीयू
एलपीयू प्रबंधने इस वीडियो को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है कि विवादित वीडियो में डिजायनर की गलती है। पहले ही इस वीडियो को हटाया जा चुका है। हमें इसका गहरा खेद है और गलती करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हम भविष्य में और अधिक सावधान रहना सुनिश्चित करते हैं।