वेब ख़बरिस्तान। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के शहर में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक संगरूर में रात के समय घर के बाहर टहल रहे 21 वर्ष के नौजवान कमलदीप कुमार का हमलावरों ने गोली मार कर कत्ल कर दिया। जानकारी के मुताबिक कमलदीप सिंह अपने घर के बाहर टहल रहा था।
हमलावारों ने छत पर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
हमलावरों ने खुद उसे अपने घर की छत पर बुलाया और पड़ोस वाली छत से अचानक 4 हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। कमलदीप सिंह के परिवार को रात 2 बजे के करीब हमलावरों ने सूचना दी कि आपके लड़के की गोली लगने के कारण मौत हो गई है। इस घटना के साथ इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि थाना सिटी 1 संगरूर से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया।
एक को पुलिस ने किया काबू
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 11 मई की रात को संगरूर के घुमियार बस्ती इलाके की है। पुलिस ने इन चारों हमलावरों में से एक को काबू कर लिया है और बाकी 3 हमलावर हथियार सहित फरार हैं, जिन्हें जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। मृतक के पिता ने इंसाफ के लिए प्रशासन से मांग की है।
मृतक के भाई मनदीप सिंह ने कहा कि वह मौके वारदात पर मजुद था 4 व्यक्तियों ने मेरे भाई का कत्ल कर दिया एक गोल्डी उसका भाई मनिंदर सिंह और दो अन्य व्यक्ति भी शामिल है और गोल्डी के हाथ में पिस्टल यार बार-बार था जिसने कमलदीप के सिर पर निशाना लगाकर गोली चला दी। इस मामले में मनिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।