वेब ख़बरिस्तान। जालंधर से बड़ी ख़बर सामने आई है, लोहारा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति पर उसी के चाचा के बेटे ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है।। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते भतीजे ने अपने ताये पर यह हमला किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात घायल व्यक्ति के घर में घुसकर भतीजे ने पहले अपने चचेरे भाई की पिटाई की।
फिर ताये पर जानलेवा हमला किया। इस वारदात की घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं बताया जा रहा है कि घायल मनोहर सिंह की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। देर रात हुए इस हादसे में उसकी एक आंख की रौशनी चली भी गई है।