महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of February 21
मेन पॉइंट्स
वेब खबरिस्तान। आज ही के दिन 1999 में भारत की वाजयपेयी सरकार और पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार के बीच लाहौर घोषणापत्र (Lahore Declaration) पर दस्तखत हुए थे। दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता स्थापित करने के अलावा लोगों की प्रगति और समृद्धि के मकसद के साथ ये सहमति बनी थी। मगर इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) लड़ा गया। युद्ध में पाकिस्तान (Pakistan) को करारी हार का सामना करना पड़ा । कश्मीर (Kashmir) हड़पने आया पाकिस्तान जलाललत के बाद वापस भाग गया था। पाक ने कारगिल में लाहौर घोषणापत्र की भी धज्जियां उड़ा दी थीं।
हालांकि घोषणा पत्र में शिमला समझौते को लागू करने के लिए दोनों देशों के दृढ़ संकल्प को दोहराया गया था। शिमला समझौते के तहत भारत और पाक के बीच 1972 में समझौता हुआ था। सर्दी में दोनों देश एलओसी से सेना पीछे हटाने पर सहमत हुई थीं। इसके उलट पाक ने 1999 में सेना वापस ले जाने के बजाय भारत की 400 चौकियों पर कब्जा कर लिया था। 60 दिन चले युद्ध के बाद 26 जुलाई, 1999 को कारगिल जंग में भारत की जीत की घोषणा हुई थी।
भारत – हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाके, 17 की मौत
1959 – नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना।
1999 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2004 – लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
2008 – अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशन ने ही यूंगांडा की कंपनी अनुपम ग्लोबल सॉफ्टका अधिग्रहण किया था।
2010 – साइना नेहवाल ने जानी मानी खिलाड़ी झोउ मिको को 14-21, 21-10, 23-21 से महज 50 मिनट में ही हरा दिया।
2013 – हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाके हुए जिसमें करीब 17 लोगों की मौत हो गई और 119 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
दुनिया – श्रीलंका और सीलोन पर डचों के बाद अंग्रेजों का कब्जा
1795 – डचों ने श्रीलंका, सीलोन अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
1842 – अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।
1878 – अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।
1916 – फ़्रांस में प्रथम विश्व युद्ध में बर्डन की लड़ाई भड़की।
1919 – बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की म्यूनिख में हत्या हुई।
1925 – न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।
1986 – दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
1992 – चीन ने शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
2010 – सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की इजाजत देने से संबंधित कानून लाने का निर्णय लिया था।
जन्मदिन – Born on 21 February
दा मदर मिर्रा अलफ़ासा 1878 , भारतीय आध्यात्मिक नेता
शान्ति स्वरूप भटनागर 1894 , भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक
सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला 1896 ,कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार
टी.आर.जेलियांग 1952 , भारतीय राजनीतिज्ञ
प्रतिभा सुरेशवारन 1980 ,भारतीय रेसिंग ड्राइवर
पुण्यतिथी – Died on 21 February
नूतन 1991, भारतीय अभिनेत्री और गायिका
ओम प्रकाश 1998, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता
हरि विनायक पाटस्कर 1970, भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल
रानी चेन्नम्मा 1829, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी
खास दिन – Important events and festivities of 21 February
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
ग्रेट थॉट
कमज़ोर थकने पर रुक जाते हैं और..विजेता तभी रुकते है जब वो जीत जाते है ।
खबरिस्तान फैक्ट
दुनिया में केवल आठ प्रतिशत लोगों में एक अतिरिक्त पसली होती है।