23 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – events of February 23
मेन पॉइंट्स
वेब खबरिस्तान। निरंकारी मिशन आज दुनिया के 27 देशों में फैल चुका है। इसका काफी हद तक श्रेय जाता है बाबा हरदेव सिंह को। दिल्ली में आज ही के दिन 1954 में उनका जन्म हुआ था। वह 1971 में निरंकारी सेवा दल से जुड़ गए थे। साल 1980 में पिता की हत्या के बाद उन्हें निरंकारी मिशन के प्रमुख की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने इसके बाद मिशन के सेवा कार्यों को दुनिया भर में फैलाया। उन्होंने दुनिया को संदेश दिया कि धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं ।
निरंकारी समुदाय की शुरुआत पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुई थी। अंग्रेजों ने हालांकि इस समुदाय को दरकिनार कर दिया था। बाद में 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुी। बाबा हरदेव सिंह को पिता की मौत के बाद सतगुरु की उपाधि मिली। 1975 में उनकी फर्रुखाबाद की सविंदर कौर से शादी हुई। हरदेव के पिता का नाम गुरबचन सिंह और माता का नाम कुलवंत कौर है। 2016 में कनाडा के मोनट्रियाल में 62 वर्ष की उम्र में उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
भारत – भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पास हुआ
1768 – ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ कर्नल स्मिथ ने शांति समझौता किया।
1952 – कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
2010 – चित्रकार एम.एफ.हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान कर दी गई।
दुनिया – अमेरिका में अलम्यूनियम की खोज हुई
1886 – अमेरिका के आविष्कारक और रसायनशास्त्री मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की।
1940 – यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर रूसी सेनाओं ने कब्जा किया।
1945 – जापान द्वारा नियंत्रित टापू ईवो जीमा पर अमरीका ने अपना झंडा फहराया था।
1945 – जर्मनी के कलकार क्षेत्र पर कनाडा की सेनाओं ने कब्जा जमाया।
1967 – अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरु किया।
1970 – गयाना देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
2003 – कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।
2006 – ईराक में हुए जातीय हिंसा में लगभग 160 लोगों की जान गयी।
2014 – रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन।
जन्मदिन – Born on 23 February
भाग्यश्री 1969, हिन्दी फ़िल्म जगत की अभिनेत्री
कर्ण सिंह 1982, भारतीय राजनेता
अज़ीज़ अंसारी 1983, भारतीय/अमेरिकन हास्य अभिनेता
बाबा हरदेव सिंह 1954, भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु
पुण्यतिथी – Died on 23 February
यूहेन गोटेनबर्ग 1468 , छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले
वृंदावनलाल वर्मा 1969 , ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार
मधुबाला 1969 , भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
अमृतलाल नागर 1990 , साहित्य जगत् में उपन्यासकार
विजय आनन्द 2004 , हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और सम्पादक
ग्रेट थाट
घर के बड़ा या छोटा होने से कुछ नहीं होता। घर में मिठास न हो तो इंसान तो क्या चींटियां भी नहीं आतीं।
खबरिस्तान फैक्ट
1896 तक दुनिया में हीरे का एक मात्र स्रोत भारत था।