कपिला अवस्थीः बहुत समय के बाद प्यार करने वाले खुल कर प्यार इजहार कर पाएंगे। क्यों कि महोब्बत के महीने की शुरुआत हो चुकी है। वैसे तो आप समझ ही गए होंगे कि हम कौन से स्पेशल दिनों की बात कर रहे हैं लेकिन फिर भी हम आपको बता दें कि फरवरी महीने का दूसरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए बेहद स्पेशल होता है। इस हफ्ते को कहा जाता है वैलेंटाइंस वीक। जिसे हर कोई अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता है। वैलेंटाइन डे का लवर्स बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं।
क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे …
पहले तो हम ये जान लेते हैं कि वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है। इसे मनाने के पीछे क्या कारण है, क्या कहानी है। तो आईए जानते हैं कि वैलेंटाइन मनाने के पीछे क्या कहानी है।
कहा जाता है वैलेंटाइन्स डे का नाम संत वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया था। रोम में तीसरी सदी में claudius नाम के राजा का राज हुआ करता था। उसका मानना था कि विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि ख़त्म हो जाती है। इसी के चलते पूरे राज्य में ऐलान कर दिया गया कि कोई भी सैनिक शादी नहीं करेगा। वहीं संत वैलेंटाइन ने इस बात का विरोध किया और पूरे राज्य में शादी करने के लिए सबको प्रेरित किया। बहुत से सैनिकों की उसने शादी भी करवाई। यह बात राजा को पसंद नहीं आई और संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी सन् 269 में फांसी चढ़ा दी गई। तब से उनकी याद में यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो प्यार करने वालों के लिए हर दिन खास है। अपने प्यार का इज़हार करने के लिए कोई तारीख मायने नही रखती, लेकिन फिर भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में 14 फरवरी का दिन मोहब्बत करने वालों के नाम कर दिया गया।
सात फरवरी से होती है शुरुआत
वैलेंटाइंस वीक की शुरुआत सात फरवरी से होती है। पूरे हफ्ते अलग-अलग डे सेलिब्रेट किया जाता है। सबसे पहले आता है रोज डे। आईए जानते हैं रोज डे पर क्या होता है..
- 7 फरवरी : Rose Day…
वैलेंटाइंस वीक की शुरुआत रोज डे के साथ की जाती है। इस दिन किसी खास को गुलाब दिया जाता है।
- 8 फरवरी : Propose Day
अगर आपने भी प्यार करने वाले को प्यार का इज़हार नहीं किया है, तो यह दिन आपके लिए बिलकुल सही दिन है। इस दिन आप अपने खास को अपने मन की सभी बातें बोल सकते हैं।
- 9 फरवरी : Chocolate Day
आपने प्यार का इजहार तो प्रपोज डे वाले दिन ही कर दिया। अब बारी है मुंह मीठा करने की। तो 9 फरवरी को आप अपने स्पेशल पर्सन को चॉकलेट दे सकते हैं और अपने प्यार में ज्यादा मिठास भर सकते हैं.
- 10 फरवरी : Teddy Day
कहते हैं कि टेडी बियर से बच्चे खेलते हैं। लेकिन आपको बता दें कि 10 फरवरी को टेडी डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन ज्यादातर लड़के-लड़कियां एक दूसरे को टेडी बियर देकर भी दिल की बात बोलते हैं I
- 11 फरवरी : Promise Day
11 फरवरी को प्रोमिस डे मनाया जाता है। इस दिन का अपना अलग ही महत्व है। इस दिन लवर्स एक दूसरे का हमेशा साथ देने और हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं।
- 12 फरवरीः Hug Day
जादू कि झप्पी किसे पसंद नहीं होती और अगर वो किसी खास के द्वारा दी गई हो। आप भी सोच रहे हैं अपने स्पेशल वन को बहुत ही खास feel करवाने का, तो आप उसको एक जादू की झप्पी दे सकते हैं I हमारा कहने का मतलब है प्यार से गले लगा सकते हैं, क्योंकि 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है।
- 13 फरवरी : Kiss Day
13 फरवरी को पूरे वैलेंटाइंस वीक का सबसे खास और रोमांटिक दिन माना जाता है। इस दिन आप अपने लवर को प्यार भरी किस दे सकते हैं और सेलिब्रेट कर सकते हैं किस डे।
- 14 फरवरीः Valentine Day
14 फरवरी को इस वीक का सबसे अहम दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जिसका सभी लवर्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। पूरे हफ्ते अलग-अलग अंदाज से अपने प्यार को सेलिब्रेट करने के बाद बारी आती है सबसे खास दिन वैलेंटाइन्स डे की। इस दिन कपल्स full on तैयारी में होते हैं कि अपने लव्ड वन्स के लिए कुछ खास और अलग किया जाए। तो आपने भी अगर तैयारी नहीं की है, तो जल्दी से कर लीजिए।
👍👍👍👍👍 very nicely presented ma’am
Very useful information….