View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

3:45 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

जालंधर में बीती देर रात जालंधर में अमरनाथ यात्रा पर जा रहा ट्रक गाजी गुल्ला इलाके में बने रेलवे अंडरब्रिज में फंस गया। ट्रक की छत पर 2 से 3 लोग बैठे थे जो कि ट्रक और अंडरब्रिज की छत के बीच फंस गए। जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक अमरनाथ यात्रा के लिए लंगर का सामान लेकर जा रहा था । 

3 लोगों में से 1 व्यक्ति को गंभीर चोटें आई

गाजी गुल्ला इलाके में बने अंडरब्रिज से पहले गार्डर न होने के कारण ट्रक ड्राइवर ट्रक को अंडरब्रिज के नीचे ले गया और छत कम होने के कारण ट्रक फंस गया, जिसमें लोग बीच में दब गए। राहगीरों और मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कुल 3 लोगों में से 1 व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ क्योंकि उस जगह पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगाया जाना चाहिए था। 

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और एम्बुलेंस को काफी समय पहले सूचना देने के बावजूद मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही समय पर एम्बुलेंस।

इस साल श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसे लेकर  जम्मू में तैयारियां तेज हैं।  सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 अगस्त तक ड्रोन, यूएवी और गुब्बारे के किसी भी तरह के प्लेन पर बैन लगाया गया है।इसमें पहलगाम और बालटाल दोनों रास्ते शामिल हैं। 

खुफिया एजेंसी से संपर्क में रहने के निर्देश

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा जांच के दौरान डीआईजी शर्मा ने अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सभी खुफिया एजेंसियों सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य केंद्र एजेंसियों के साथ उचित संपर्क बनाए रखने और वास्तविक समय के आधार पर इसे साझा करने और बेहतर परिणामों के लिए संयुक्त नाके स्थापित करने का निर्देश दिया। 

CRPF और PCR की निगरानी में रहेंगे शिवभक्त

इस बार CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने मिलकर पूरी यात्रा के लिए एक संयुक्त सुरक्षा योजना बनाई है।  साथ ही डिजिटल मैपिंग भी की गई है ताकि हर इलाके पर पैनी नजर रखी जा सके। सुरक्षा के लिए ड्रोन, Bomb Disposal Squad, क्विक रिएक्शन टीम (QRT), K-9 डॉग स्क्वाड और ज्वाइंट पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) भी तैनात रहेंगे। सुरक्षा बलों की कुल 581 कंपनियां इस बार यात्रा के दौरान ड्यूटी पर रहेंगी। 

अमरनाथ यात्रा के हर रूट पर हजारों सीसीटीवी 

इसके इलावा अमरनाथ यात्रा के हर रूट पर हजारों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है। ये सभी बड़े बदलाव पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आतंक पर पूरी तारा से नकली कसने के लिए उठाए जा रहे हैं है।



 

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूपी के प्रयागराज से एक ऐसा अनोखा और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां एक बंदर पेड़ पर चढ़कर 500-500 रुपए के नोटों की बारिश करने लगा। पैसों को हवा में उड़ता देख वहां मौजूद लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई। यह […]

|

|

|

राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने 10 अक्टूबर को अलवर से 42 साल के मंगत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मंगत ने महज 16 हजार रुपए में भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजी। आरोपी करीब तीन महीने से पुलिसकर्मी सुरजन सिंह यादव के मकान में किराए पर रह रहा था। पाकिस्तानी युवती […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : PRTC और Panbus के कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते तक पूरे राज्य में करीब 4 हजार बसें और 27 बस अड्डे बंद करके चक्का जाम कर दिया गया। यह हड़ताल कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन न मिलने और विवादास्पद ‘किलोमीटर टेंडर’ को रद्द करने की मांग को लेकर की […]

|

|

|

दिवाली पर 4 दिन बंद रहेंगे स्‍कूल उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी दिवाली त्योहार के अवसर पर राज्यभर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए चार दिन की छुट्टियां घोषित की हैं। पूरा पढ़ें पंजाब में ठंड ने दी दस्तक पंजाब में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ा सियासी मोड़ तब आया जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद राहुल […]

|

|

|

उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी दिवाली त्योहार के अवसर पर राज्यभर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए चार दिन की छुट्टियां घोषित की हैं। यह छुट्टियां 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेंगी। यदि 19 अक्टूबर, रविवार को भी शामिल किया जाए, तो विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल चार दिन की लंबी […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने (WHO) ने एक बार फिर भारत में बने कफ सिरप को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। WHO ने भारत की तीन मिलावटी कफ सिरप को “गंभीर जोखिम” पैदा करने वाला बताया है। WHO ने दुनिया भर के देशों से अपील की है कि अगर उनके बाजारों में […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में अगर आप संविधान चौक (बीएमसी चौक) की तरफ जा रहे हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। क्योंकि डीसी दफ्तर के कर्मचारियों की तरफ से पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिस कारण पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई है और भारी जाम देखने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दीवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर रेल मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मंडल ने बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए कई स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रेलवे विभाग ने इन ट्रेनों की टाइम शेड्यूल […]

|

|

|

पंजाब में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। मंगलवार को मौसम साफ रहा और पूरे दिन धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 15 दिनों तक दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पंजाब के अधिकांश […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क