View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

9:51 AM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बाढ़ की मार को देखते हुए केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने आए। दौरा करने के बाद आज उन्होंने बताया कि पंजाब में यह बाढ़ अवैध खनन के कारण आई है। अवैध खनन के कारण ही नदियों के बांध कमजोर हो गए और गांवों में पानी आ गया।

केंद्र पंजाब के किसानों के साथ

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि पंजाब में बाढ़ की जो परिस्थितियां हैं, उससे पीएम काफी चिंतित हैं। उन्हीं के निर्देश पर मैं वहां के हालात समझने पंजाब गया था। पंजाब में जलप्रलय की स्थिति है। फसलें तबाह और बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब की जनता और किसानों के साथ खड़ी है। 

संकट से उबरने के लिए केंद्र कसर नहीं छोड़ेगी

उन्होंने आगे लिखा कि अब बाढ़ग्रस्त इलाकों के पुनर्निमाण के लिए हमें योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। पंजाब को इस संकट से बाहर निकालने के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनानी होंगी। मैं पीएम को पंजाब के नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट सौंपूंगा। संकट बड़ा है, लेकिन इस संकट से निकलने के लिए केंद्र सरकार कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी। 

पंजाब सरकार भी जमीनी स्तर पर काम करे

शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा कि साथ ही राज्य सरकार को भी पूरी गंभीरता के साथ जमीनी स्तर पर काम करना होगा। जब पानी उतरेगा तो बीमारी फैलने का खतरा सामने होगा। मरे हुए पशुओं का सुरक्षित तरीके से निस्तारण करना होगा, जिससे बीमारी न फैले। खेतों में सिल्ट जमा हो गई है, उसे हटाने की योजना बनानी होगी, ताकि अगली फसल पर संकट न रहे।

अवैध खनन के कारण आई बाढ़

जब अटल बिहारी वाजपयी प्रधानमंत्री थे और प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री थे तब फसलों को बाढ़ से बचाने के लिए सतलुज, ब्यास, रावी और घग्गर नदियों के किनारों पर बाँध (बंध) मज़बूत और ऊँचे किए गए। लेकिन अवैध खनन के कारण वे कमजोर हो गए और गांवों में पानी आ गया। अब जरूरी है कि उन संरचनाओं को मजबूत करना होगा ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी से पंजाब को बचाया जा सके।

पंजाब में सेवा करने की मिसाल देखी

संकट की इस घड़ी में मैंने पंजाब में पीड़ितों की सेवा करने की मिसाल देखी। अपने-अपने गांव से ट्रैक्टर्स में भोजन, कपड़े, दवाईयां लेकर हजारों समाजसेवी निकल पड़े और गांव-गांव में सेवा कर रहे हैं। मैं पंजाब के इस सेवा भाव को प्रणाम करता हूं। पीड़ित मानवता की सेवा ही भगवान की पूजा है। 

इस आपदा की घड़ी में न सिर्फ पंजाब, बल्कि आसपास के राज्यों के लोगों ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं। एकता और सेवा का यही भाव हमें बड़े से बड़े संकट से भी बाहर निकलने की शक्ति देता है। हम इस संकट से भी पंजाब की जनता को पार ले जाएंगे।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

पंजाब के फाजिल्का शहर के शहरी उपमंडल में मंगलवार को उड़ान बस्ती से चलने वाली 11 केवी बिजली सप्लाई जरूरी रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान विजय कॉलोनी, एम.सी. कॉलोनी, बाबा नामदेव नगर, अबोहर रोड, उपायुक्त कार्यालय, ट्रक यूनियन, बैक साइड ट्रक यूनियन, होली हार्ट […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ कंपनी सरकार का बड़ा एक्शन‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ पीने से मध्य प्रदेश में अब तक 25 बच्चों की दुखद मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरा पढ़ें नहीं थम रही SHO भूषण कुमार की समस्याजालंधर के फिल्लौर थाने के पूर्व एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती […]

|

|

|

‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ कंपनी सरकार का बड़ा एक्शन‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ पीने से मध्य प्रदेश में अब तक 25 बच्चों की दुखद मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरा पढ़ें नहीं थम रही SHO भूषण कुमार की समस्याजालंधर के फिल्लौर थाने के पूर्व एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही […]

|

|

|

चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सरकारी अस्पतालों में सर्दियों के मौसम को देखते हुए OPD (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। इस दौरान 16 अक्टूबर 2025 से 15 अप्रैल 2026 तक लागू नई विंटर टाइमिंग के तहत मरीजों की OPD सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। यह […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के मिसीसागा और ब्रैम्पटन शहरों से एक बड़ी और शर्मनाक ख़बर सामने आई है। पील रीजनल पुलिस ने डाक चोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 8 पंजाबी मूल के नौजवानों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर लगभग $4 लाख कनाडाई डॉलर (लगभग ₹2.5 करोड़ भारतीय रुपये) की […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक खान साब (Khan Saab) के पिता का निधन हो गया है। यह खबर इसलिए भी ज्यादा दुखद है क्योंकि कुछ ही दिन पहले खान साब की माता का भी निधन हुआ था और वह अभी इस गहरे सदमे […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ पीने से मध्य प्रदेश में अब तक 25 बच्चों की दुखद मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। तमिलनाडु सरकार ने इस सिरप को बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया है और कंपनी को हमेशा के लिए बंद […]

|

|

|

पंजाब सरकार ने किया छुट्टियों का ऐलान पंजाब सरकार ने पंजाब में आगामी त्योहारों के लिए छुट्टियों की घोषणा की है। इस दौरान 20 अक्टूबर को दिवाली और 22 अक्टूबर को विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी रहेगी। पूरा पढ़ें अभिनेता जिम्मी शेरगिल पर टूटा दुखों का पहाड़ बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल के परिवार पर दुखों का […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर थाने के पूर्व एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले एक युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब एक और महिला ने भूषण कुमार पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएचओ भूषण कुमार की ऑडियो रिकॉर्डिंग और […]

|

|

|

पंजाब सरकार ने पंजाब में आगामी त्योहारों के लिए छुट्टियों की घोषणा की है। इस दौरान 20 अक्टूबर को दिवाली और 22 अक्टूबर को विश्वकर्मा दिवस की छुट्टी रहेगी। हालाकि, इससे पहले 18-19 अक्टूबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। इसके साथ ही, 16 अक्टूबर को बाबा बंदा सिंह बहादुर की जयंती, 22 अक्टूबर […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क