अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सात अन्य देशों पर भी सख्त यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया है। साथ ही उनका यह आदेश सोमवार दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगा।
इन देशों पर प्रतिबंध लगाया
- अफगानिस्तान
- चाड
- इक्वेटोरियल गिनी
- रिपब्लिक ऑफ कांगो
- इरिट्रिया
- हैती
- ईरान
- सोमालिया
- लीबिया
- सूडान
- यमन
- बर्मा
साथ ही 7 देशों पर लगाई आंशिक पाबंदी
इन देशों के अलावा बुरुंडी, क्यूबा, सिएरा लियोन, लाओस, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों पर भी सख्त यात्रा नियम लागू किए गए हैं।
2017 में भी लगाया गया था ऐसा प्रतिबंध
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने किसी देश के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया हो। उन्होंने 2017 में भी ऐसा किया था। उस दौरान उन्होंने ईरान, सीरिया, इराक, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन पर ऐसा प्रतिबंध लगाया था।