ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में हड़ताल को लेकर नगर निगम यूनियन दो गुटों में बंट गई है। जहां सुबह कुछ यूनियन ने वीरवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का फैसला किया था। तो वहीं अब 11 यूनियन ने हड़ताल न करने का फैसला किया है। यह फैसला देश पर आई मुश्किलों को देखते हुए लिया गया है।
इन यूनियन ने हड़ताल न करने का किया फैसला
सैनटरी सुपरवाइजर इंपलॉयज यूनियन, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन, ड्राइवर एंड टैक्निकल यूनियन, सीवरमैन इंपलॉयज यूनियन, सफाई मजदूर संघ, सफाई मजदूर यूनियन, निगम सेवादार यूनियन, माली बेलदार यूनियन, सफाई मजदूर एकता यूनियन, फिटर कुली इंपलॉयज यूनियन, फायर ब्रिगेड इंपलॉयज यूनियन ने हड़ताल न करने का फैसला किया है।
हमारा हड़ताल के साथ कोई संबंध नहीं
इन सभी यूनियनों का कहा है कि हमारा हड़ताल के साथ कोई संबंध नहीं है। सभी यूनियन इस समय पंजाब सरकार और नगर निगम यूनियन के साथ खड़ी हुई हैं। कूड़े की लिफ्टिंग, सीवरेज का काम आम दिनों की तरह ही होता रहेगा।