खबरिस्तान नेटवर्क: लुधियाना के अधीन आने वाले गांव जंड के 41 वर्षीय युवक की कनाडा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने की है। मृतक के ताया के बेटे भरपूर सिंह ने बताया कि इंद्रपाल सिंह बंसल पुत्र गुरमेल सिंह दो बहनों का एक भाई था। वह 2022 में कनाडा गया था। भरपूर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इंद्रपाल एडमिंटन में एक कंपनी के लिए टैक्सी चलाता था। बीते दिन इंद्रपाल टैक्सी से घर आ रहा था उसी समय अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर डाली।
माता-पिता का था इकलौता बेटा
मृतक के ताया जी के लड़के ने बताया कि इंदरपाल सिंह दो बहनों का इकलौता भाई और माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सबसे पहले 2009 में हांगकांग गया जहां उसने 13 साल कड़ी मेहनत करने के बाद अपने माता-पिता को वहां बुलाया फिर 2022 में वह अपने पिता गुरमेल सिंह, माता हरजिंदर कौर, पत्नी राजदीप कौर और बेटी सहित कनाडा चला गया। वहां उबर टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने लगा लेकिन छह महीने पहले उसके पिता गुरमेल सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।
मृतक की पत्नी प्रेग्नेंट हैं
इंद्रपाल की मौत से उसका परिवार सदमे में है। मृतक की पत्नी गर्भवती है और वह कनाडा में पढ़ाई कर रही है। वहीं बड़ी बहन अमृतपाल कौर लुधियाना में रहती है पीछे छोड़ गया है। उसकी हत्या की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड गई है।