खबरिस्तान नेटवर्क: जगदगुरु रामभद्राचार्य ने हाल ही में भारत के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दे दी है। उनका कहना है कि पाकिस्तान को इस कार्रवाई से उबरने में सैंकड़ों साल लगेंगे और भारत को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर जल्द ही मिलना चाहिए।
संत रामभद्राचार्य ने दिया बयान
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि - भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इतनी जोरदार पिटाई दी है कि सदीभर तक इससे उबर नहीं पाएंगे। हमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर चाहिए और हम इसे बहुत जल्दी प्राप्त करेंगे।
इसलिए शुरु हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। इस ऑपरेशन के अंतर्गत भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर स्टीक हमले किए जिससे पाकिस्तान को सीजफायर की पेशकश करनी पड़ी।
राष्ट्रव्यापी समर्थन मिला
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद घोषित करके विफल करार दिया है और तिरंगा यात्रा के जरिए सेना के शौर्य को सम्मानित करने की अपील भी की है।
ज्ञानपीठ पुरस्कार समारोह
16 मई 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने उनके साहित्य और समाज सेवा में योगदान की सराहना की और गुलजार के शीघ्र जल्द होने की कामना की।