खबरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार रात दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उन्हे भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को रात करीब 9 बजे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। बता दे कि जून में ये दूसरी बार है जब 78 साल की नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अब कैसी है उनकी तबीयत
सूत्रों के अनुसार, अब उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। हालांकि अभी अस्पताल की तरफ से आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।इससे पहले 7 जून को सोनिया गांधी को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस में सोनिया गांधी का योगदान
सोनिया गांधी ने 1997 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और 1998 में पार्टी की अध्यक्ष बनीं। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 और 2009 के आम चुनावों में सफलता हासिल की और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार बनाई। लेकिन इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया और डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में चुना।