खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इसका कारण है बीते दिनों से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में होने वाली बर्फभारी और बारिश मौसम विभाग की ओर से आज कोई भी अलर्ट जारी नहीं हुआ है। इसके बाद भी आज तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों में तापमान में एक बार फिर से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
42 डिग्री से ज्यादा बना हुआ था तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, राज्यभर में अधिकतम तापमान में औसतन 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान रहा है। राज्य का सर्वाधिक तापमान जो बीते दिनों 42 डिग्री से ज्यादा बना हुआ था। अब 40 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा तापमान 38 डिग्री सेल्सियस संगरुर में दर्ज हुआ है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
पंजाब में बीते दिनों जहां बारिश और तेज हवाएं देखने को मिली वहीं आज से लेकर 8 जून तक कोई भी अलर्ट जारी नहीं हुआ है हालांकि आज हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है इसके चलते पंजाब के तापमान में आज ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अगर होगा तो भी तापमान सामान्य के करीब बना रहेगा लेकिन आज के बाद तापमान बढ़ने लगेगा और तापमान 40°C के पार जा सकता है।