View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

2:13 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

2025 Activa launched in the market with new features, competing with TVS Jupiter : होंडा ने बीते दिनों में अपने 2025 एक्टिवा को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। ये स्कूटर TVS Jupiter 110 से कड़ा मुकाबला करने वाला है लेकिन इन दोनों स्कूटर के फीचर्स एक दूसरे से काफी अलग हैं। होंडा रोडसिंक डुओ ऐप के जरिए कॉल्स- एसएमएस और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन देख सकते हैं। इसमें TFT मेन्यू और 5-वे जॉयस्टिक दिया गया है जबकि टीवीएस जुपिटर में नेगेटिव-लाइट LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। होंडा ने फिलहाल मिड-लेवल और टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। आइए जानते हैं कि कीमत, इंजन और डिजाइन मामले में एक दूसरे से कितना अलग है। 

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

2025 होंडा एक्टिवा में 4.2 इंच की TFT डिस्प्ले मिल रही है। ये डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा डिस्प्ले टैकोमीटर, स्पीड, रियल-टाइम फ्यूल माइलेज इंडिकेटर, इको राइडिंग इंडिकेटर और बेसिक टेलटेल लाइट भी शो करता है। वॉयस असिस्टेड टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन देखने को मिलता है। डिस्प्ले दी गई डिटेल्स को आसानी से पढ़ा जा सकता है। डिस्प्ले पर रेंज, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, टाइन और स्मार्टफोन बैटरी स्टेटस जैसी डिटेल्स दिखाई देती हैं।

फीचर्स

होंडा एक्टिवा में आपकी सुविधा के लिए USB-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसमें आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इस फीचर से स्कूटर की कुल माइलेज बढ़ेगी। इसके अलावा टेललाइट के ऊपर फ्यूल फिलर कैप भी दिया गया है। जुपिटर में USB-A चार्जिंग पोर्ट मिलता है। ये एप्रन पर दिया गया जिसमें TVS का स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम है। कंपनी का दावा है कि ये फ्यूल कंजप्शन को बेहतर करता है। 

इंजन

एक्टिवा और जुपिटर दोनों में OBD-2B कम्प्लायंट इंजन दिया गया हैं। एक्टिवा 7.8PS और 9.05Nm टार्क जेनरेट करता है। जुपिटर 8.02PS और 9.2Nm का टार्क जेनरेट करता है। TVS में आपको iGo असिस्ट मिलता है जो 0.6Nm का टॉर्क बूस्ट है जिससे स्कूटर फास्ट स्पीड पकड़ सकता है। कंपनी ने इस स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। 

कीमत

2025 होंडा एक्टिवा तीन वेरिएंट में आता है। इसमें STD, DLX और H-स्मार्ट शामिल है. इनकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 80,950 रुपये है। टीवीएस जुपिटर मार्केट में 4 वेरिएंट में अवेलेबल है। इसमें ड्रम, ड्रम अलॉय, ड्रम एसएक्ससी और डिस्क एसएक्ससी शामिल है। बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 74,691 रुपये है जो कि 87,791 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। 

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

फगवाड़ा के गांव बोहानी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दो अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने डेयरी कर्मचारी गोलियां चला दीं। घटना सुबह करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच हुई जब अरुण कुमार रोज़ाना की तरह दूध बांटने निकला था। हमलावर ने लगातार 5 गोलियां दागीं चश्मदीदों के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के गवर्नगर गुलाबचंद कटारिया जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्वहितकारी एजुकेशन सोसायटी की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की याद में साइंस लैब बस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान गवर्नर के साथ जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु […]

|

|

|

ख़रिस्तान नेटवर्क : पंजाब में नशे के खिलाफ ‘जंग’ छेड़ने के आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के बड़े-बड़े दावों के बीच लुधियाना बस स्टैंड के बाहर का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की खुलेआम नशे की हालत में झूमती हुई और खुद को संभाल पाने में असमर्थ दिख रही […]

|

|

|

पंजाब में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण मौसम बदल गया है। जिसके कारण सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। वही अब बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। वही बीते 24 घंटों में तापमान में 0.7 […]

|

|

|

जालंधर के कपूरथला-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार रात 10:30 बजे सिख जत्थेबंदियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के आरोप में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे करीब दो घंटे तक जाम रहा। आरोप है कि एक महिला ने पिछले दो साल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप अलमारी में बंद रख […]

|

|

|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 1 नवंबर 2025 से चीन से आयातित सभी उत्पादों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह कदम पहले से लागू टैरिफ के अलावा होगा। इसके साथ ही, अमेरिका ने सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण लागू […]

|

|

|

पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहा जस्सा सिंह चौक के पास छह अज्ञात बदमाशों ने रेस्टोरेंट और बूट हाउस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इलाके में अफरा-तफरी मची लोगों […]

|

|

|

पंजाब के होशियारपुर जिले के अधीन आने वाले दातारपुर क्षेत्र में आज बिजली कट लगेगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वही इस दौरान दातारपुर, रकड़ी, भडियारां, गोईबाल, देपुर, पस्सी करोड़ा, दलवाली सहित आसपास के […]

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर में शुक्रवार को बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के अंतिम संस्कार के बाद फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि 6 अक्टूबर को घुम्मन को दाएं कंधे में दर्द और मूवमेंट में दिक्कत के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आर्थ्रोस्कोपिक रोटेटर कफ […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिनमारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क