अफगानिस्तान में एक बस हादसे में 73 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 17 बच्चे भी शामिल हैं। हेरात प्रांत में प्रवासियों से भरी एक, ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हुई। जिस कारण बस में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण बस में सवार सभी लोगों की जलकर मौत हो गई।
د اطفايې مسؤلين په ډير ليږ وخت کي د حادثی ځای ته ورسيدل خو متاسفانه په ژغورلو ونه توانيدل pic.twitter.com/cj3RhQc25H
— Ahmadullah Muttaqi | احمدالله متقي (@Ahmadmuttaqi01) August 19, 2025
प्रवासियों को काबुल लेकर जा रही थी बस
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यब बस ईरान से निकाले गए अफगान प्रवासियों को काबुल लेकर जा रही थी। बस में सवार सभी मुसाफिर काला बार्डर पार करके ही सवार हुए थे। हादसे की वीडियो भी सामने आई है। जहां बस पूरी तरह से जलती हुई दिखाई दे रही है और लोग इधर-उधर भाग रहे हैं।