ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर से बड़ी खबर है। सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के ऑफिस और घर पर पंजाब विजिलेंस की टीमों ने रेड की है। कुछ देर पहले रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस की टीम ने जालंधर के हरि मंदिर के पास से हिरासत में लिया। विजिलेंस उनके अशोक नगर स्थित घर में जांच कर रही है।
जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में चुने गए थे और वर्तमान में पंजाब विधानसभा के सदस्य हैं। हाल ही में, रमन अरोड़ा चर्चा में आए हैं क्योंकि पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली है।
ਆਪਣਾ ਹੋਵੇ ਚਾਹੇ ਬੇਗਾਨਾ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ! pic.twitter.com/eOMuYdJGNS
— AAP Punjab (@AAPPunjab) May 23, 2025
उन्होंने बताया था कि उन्हें इस निर्णय का कारण नहीं पता और फिलहाल उनके पास कोई सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद एक व्यापारी ने लड्डू भी बांटे थे। इसके बाद वह दो दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे थे।
जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के एक सहायक टाउन प्लानर की गिरफ्तारी के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की जांच में रमन अरोड़ा का नाम भी सामने आया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाया गया है ।
कपड़े का है कारोबार
रमन अरोड़ा व्यवसाय से वे कपड़े के व्यापारी हैं और जालंधर के पीर बोदलां बाजार में उनका व्यापार है। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे उन्हें कांग्रेस सरकार के दौरान खत्री-अरोड़ा पंजाब बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।
2021 में आए थे सियासत में
रमन अरोड़ा का राजनीतिक सफर दिसंबर 2021 में शुरू हुआ जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल से एक जागरण कार्यक्रम में मुलाकात की। इस मुलाकात से प्रेरित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवार बने।
विधायक बनने के बाद रमन अरोड़ा की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठते रहे हैं। पंजाब सरकार का करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन है।