ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाने का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। यह सेशन 4 दिनों के लिए होगा। जो 26 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे को लेकर कानून बनाया जाएगा।
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਤਬਾਹੀ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਕੁੱਝ ਨਿਯਮਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਪੱਖੀ ਸੋਧਾਂ ਕਰਨ ਲਈ ਅਤੇ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਕੁੱਝ ਨਵੇਂ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਨੂੰ ਮਾਨਤਾ ਦੇਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ 26 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ 29 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਸ਼ਨ ਸੱਦਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।
……..
पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही से जुड़े कुछ नियमों में… pic.twitter.com/EoskAEZen5— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 18, 2025
सीएम ने एक्स पर लिखा कि पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही से जुड़े कुछ नियमों में लोक-पक्षीय संशोधन करने तथा मुआवज़े से संबंधित कुछ नए क़ानूनों को मंज़ूरी देने के लिए पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 26 सितंबर से 29 सितंबर तक बुलाया जाता है।