[trending_topics]

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

[trending_news_categories]
[trending_topics]

View All Topics

[breaking_news]

पंजाब से अब मानसून विदाई की ओर है। अगले 24 घंटे में इसके लौटने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान मानसून पंजाब के साथ-साथ हिमाचल और हरियाणा समेत अन्य राज्यों से भी वापसी करेगा।

बारिश की कोई संभावना नहीं

29 सितंबर तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटे में पंजाब के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। वहीं, राज्य का सबसे ज्यादा तापमान 37 डिग्री सेल्सियस अबोहर में दर्ज किया गया।

दिसंबर और जनवरी में सबसे ज़्यादा ठंड पड़ेगी

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर 2025 के पहले हफ़्ते में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। दशहरा और दिवाली के बीच हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन त्योहारों के बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड और बढ़ जाएगी। दिसंबर और जनवरी ऐसे महीने होंगे जब सबसे ज़्यादा ठंड पड़ेगी।