View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

2:34 AM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

खबरिस्तान नेटवर्क। विजिलेंस रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरी इलाजे के बाद विजिलेंस उन्हें वापस साथ ले गई।

पहले ये अफवाह उड़ी थी कि रमन अरोड़ा को हार्ट की प्राब्लम हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। पहले सूचना आई थी कि रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम एंबुलेंस लेकर विजिलेंस दफ्तर पहुंच गई है।फिर विजिलेंस की गाड़ी में रमन अरोड़ा को अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल से निकलते वक्त रमन अरोड़ा बीते दिन के मुकाबले कुछ परेशान नजर आए। बीते दिन वह कोर्ट में हंसते हुए आए थे। विजिलेंस के अफसर ने सिविल अस्पताल से निकलते वक्त कहा कि उन्हें रूटीन मेडिकल के लिए लाया गया है।

हैरानी की बात यह है कि सिविल अस्पताल से रमन अरोड़ा को ले जाने के बाद बीच रास्ते से दोबारा गाड़ी मोड़ी गई और रमन अरोड़ा को फिर से सिविल अस्पताल लाया गया है। बीपी बढ़ने की शिकायत के चलते दोबारा रमन अरोड़ा का चेकअप करवाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा रमन अरोड़ा को चैकअप के बाद भेज दिया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रमन अरोड़ा ने खुद बताया कि वह ठीक हैं। वहीं विजिलेंस की टीम दोबारा मेडिकल जांच के बाद रमन अरोड़ा को विजिलेंस दफ्तर ले गई। बीते कल अदालत में पेश कर विजिलेंस विभाग ने विधायक अरोड़ा का 5 दिन का रिमांड हासिल किया था।

विधायक रमन अरोड़ा पांच दिन के विजिलेंस रिमांड पर हैं। पूछताछ में विजिलेंस को कई नए तथ्य हाथ लगे हैं। निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की ओर से जो फर्जी नोटिस लगाए जा रहे थे उनकी कापी विधायक के घर से मिली है। विजिलेंस का कहना है कि उक्त नोटिस रमन अरोड़ा की शह पर ही चिपकाए जा रहे थे।

शुक्रवार को सुबह विजिलेंस ने की थी रेड

शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने रमन अरोड़ा से उनके घर पर करीब छह घंटे पूछताछ की थी। विजिलेंस को अरोड़ा के घर से करीब एक किलो सोना और छह लाख रुपए मिले थे। रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान और उनके पीए रोहित के घर पर भी रेड की गई है। रमन अरोड़ा को गिरफ्तार करने से पहले विजिलेंस ने एटीपी वशिष्ठ को गिरफ्तार किया। रमन अरोड़ा के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद उनके ऊपर कार्रवाई की गई है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।

सिक्योरिटी वापस ली गई थी

कुछ दिन पहले ही रमन अरोड़ा की सारी सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। सिक्योरिटी वापस लेने के बाद ही उनके ऊपर एटीपी वशिष्ठ को लेकर सवाल उठे थे। मगर अरोड़ा ने तब कहा था कि उनका एटीपी से कोई लेना देना नहीं हैै। उधर, एटीपी वशिष्ठ का रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। ऊना में माता चिंतपूर्णी दरबार में तब चमत्कार हुआ जब एक मूक बधिर की आवाज लौट आई और उसे सुनने भी लगा। शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में होशियारपुर निवासी 35 साल के सरजू शर्मा बचपन से ही बोल सुन नहीं सकता था। सरजू शर्मा कई बार माता चिंतपूर्णी कई बार आ […]

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड विलेज में मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक की जांघ पर गोली चला दी। घायल युवक फगवाड़ा का रहने वाला है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद आरोपी युवक सुखा निवासी तलहन अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।IPS Puran Kumar Case : परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधीहरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। पूरा पढ़ें पंजाब में PRTC-Panbus बसों का चक्का जामPRTC और Panbus के कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन […]

|

|

|

IPS Puran Kumar Case : परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधीहरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। पूरा पढ़ें पंजाब में PRTC-Panbus बसों का चक्का जामPRTC और Panbus के कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते […]

|

|

|

पंजाब के लुधियाना में Famous Hindi news channel Aaj Takकी मैनेजिंग एडिटर और एंकर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की गई है। वाल्मीकि धर्म समाज की शिकायत के अनुसार अंजना ओम कश्यप […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रोहतक से एक और चौंका देने वाली खबर सामने आई है। रोहतक के साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उनका शव लाढ़ौत रोड पर […]

|

|

|

भारत की किकबॉक्सर प्रियंका ठाकुर ने उज्बेकिस्तान में आयोजित किकबॉक्सिंग विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर लो किक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में मेज़बान उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी को 3-0 से हराया। वहीं, मनप्रीत कौर ने फुल कॉन्टैक्ट कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी पंजाब पुलिस में हेड […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों के फर्जी साइन कर नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं। रूपनगर पुलिस चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए चंडीगढ़ पहुंची है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने नवनीत को सुरक्षा मुहैया करवाई है। आम आदमी पार्टी के […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूपी के प्रयागराज से एक ऐसा अनोखा और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां एक बंदर पेड़ पर चढ़कर 500-500 रुपए के नोटों की बारिश करने लगा। पैसों को हवा में उड़ता देख वहां मौजूद लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई। यह […]

|

|

|

राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने 10 अक्टूबर को अलवर से 42 साल के मंगत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मंगत ने महज 16 हजार रुपए में भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजी। आरोपी करीब तीन महीने से पुलिसकर्मी सुरजन सिंह यादव के मकान में किराए पर रह रहा था। पाकिस्तानी युवती […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क