View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

5:40 AM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

देश में लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने मकर संक्रांति के महत्व के बारे में और क्यों यह त्योहार खास है उसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में बारह संक्रांतियाँ आती हैं, जिनमें से मकर संक्रांति को सबसे महत्त्वपूर्ण माना गया है क्योंकि यहीं से उत्तरायण पुण्यकाल शुरू होता है। मकर संक्रांति के इस शुभ अवसर पर हम सूर्य देवता का आवाहन करते हैं।

जब शीत ऋतु समाप्त होने लगती है तो सूर्यदेव मकर रेखा का संक्रमण करते हुए उत्तर दिशा की ओर अभिमुख हो जाते हैं और इसे ही उत्तरायण कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन हम सूर्य देवता का स्मरण करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। वैसे तो पूरे वर्ष को शुभ माना जाता है लेकिन इस उत्तरायण की अवधि को देवताओं का समय होने के कारण अधिक शुभ कहते हैं। 

सदियों से हम इस त्यौहार को बड़े उत्साह से मनाते आये हैं। इसी उत्तरायण काल को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और दिल्ली में लोहड़ी के रूप में, असम में बिहू के रूप में और तमिलनाडु में पोंगल के रूप में मनाते हैं। किसान इसी समय एक फसल काटने के बाद, दूसरी फसल के लिए बीजरोपण करते हैं और उत्सव मानते हैं।

इस दिन से ठंड कम होने लगती है और यह वसंत के आगमन का सूचक भी है। इस समय तिल, गन्ना, मूँगफली और धान जैसी नई फसलें आती हैं। इन सबको मिलाकर पहले दिन खिचड़ी बनाई जाती है और फिर इसे सभी लोग आपस में बांटते हैं। दूसरे दिन गाय की पूजा भी की जाती है। जब नई फसल आती है तो उसे सभी के साथ बांटकर खाते हैं और दान भी करते हैं। 

ऐसा कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन गंगा जी ने राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर उनके साठ हजार पितरों को मोक्ष प्रदान किया था। वैसे तो हर उत्सव में गंगा स्नान का बहुत महत्त्व होता है लेकिन मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्त्व माना जाता है।

जो लोग गंगा जी के पास हैं वे तो गंगा जी में स्नान करते ही हैं लेकिन जहाँ गंगा जी नहीं है, वहाँ यह समझना चाहिए कि गंगा अपने घर में ही हैं। मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान का अर्थ यही है कि ज्ञान की गंगा में स्नान करें। ज्ञान से लोगों को पीढ़ी दर पीढ़ी सुकून मिलता है और जब हम ध्यान करते हैं और ज्ञान में रहते हैं तब उसका प्रभाव केवल हम तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि आगे वाली पीढ़ियों और हमारे पूर्वजों पर भी पड़ता है। 

मकर संक्रांति पर हम तिल और गुड़ का आदान-प्रदान करते हैं। छोटे-छोटे तिल हमें याद दिलाते हैं कि इस ब्रह्माण्ड में हमारा महत्त्व भी एक तिल के बीज के समान मात्र एक छोटे से कण जैसा है – लगभग कुछ भी नहीं।

यह भावना कि ‘मैं कुछ भी नहीं हूँ’ हमारे अहंकार को समाप्त कर देती है और हमारे भीतर विनम्रता लाती है।  यही ‘अकिंचनत्व’ है माने ‘मैं कुछ भी नहीं हूं’।  ये संसार अनंत है। यहाँ अरबों-खरबों तारे सितारे हैं, उनमें से एक सूरज है; यहाँ अनेक ग्रह हैं जिनमें से एक पृथ्वी है जहाँ आपके जैसे पता नहीं कितने लोग आए और कितने चले गए।

जब आप इस बात के प्रति सजग हो जाते हैं कि इस विशाल सृष्टि में हम कुछ भी नहीं हैं, तब आपका ये अहंकार और बनावटीपन जिससे सारी परेशानियाँ होती हैं, वह सब छूट जाता है और आप एक नवजात शिशु की तरह सहज हो जाते हैं ।  यही तिल का संदेश है ।

महाराष्ट्र में इस दिन एक दूसरे को यह कहकर अभिवादन करते हैं कि ‘गुड़ खाओ और मधुर  बोलो।’ हम मिठास के बिना नहीं रह सकते क्योंकि यदि हमारे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाता है तो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है । गुड़ माने मधुरता; मधुरता जीवन का आधार है। मकर संक्रांति हमें यही संदेश देती है कि हमारे जीवन में गुड़ जैसी मधुरता और तिल जैसा अकिंचनत्व दोनों साथ-साथ हों 

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर में शुक्रवार को बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के अंतिम संस्कार के बाद फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि 6 अक्टूबर को घुम्मन को दाएं कंधे में दर्द और मूवमेंट में दिक्कत के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आर्थ्रोस्कोपिक रोटेटर कफ […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिनमारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों […]

|

|

|

मारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घुम्मन को उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं घुम्मन के आखिरी बार दर्शन करने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र अभिजीत किंगरा को पैसे देकर किराए पर लिया था। किंगरा 4 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री की अनुमति देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दरअसल 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सर्टिफाइड ग्रीन पटाखों के निर्माण को मंजूरी दी थी, लेकिन यह शर्त रखी थी कि NCR में बिक्री के लिए […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घुम्मन को उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं घुम्मन के आखिरी बार दर्शन करने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए पिछले 20 वर्षों से किए गए अथक संघर्ष के लिए दिया […]

|

|

|

बॉडी बिल्डर घुम्मन के निधन के बाद अस्पताल पर उठे सवालपंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी-बिल्डर और फिल्म पर्सनेलिटी वरिंदर सिंह घुम्मन का वीरवार शाम को निधन हो गया। पूरा पढ़ें जालंधर SHO भूषण कुमार केस में SSP को नोटिसजालंधर में फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूरा पढ़ें पाकिस्तान […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल मचा दी है। मुलाकात के बाद सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका गांधी के साथ फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क