View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

3:15 PM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

Sugar controlling medicine can help in preventing heart attack : अब एक नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। डायबिटीज सिर्फ शुगर बढ़ने की बीमारी नहीं है, यह दिल और किडनी पर भी असर डालती है। यह स्टडी द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुई है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाली दवा सोटाग्लिफ्लोज़िन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी 23% तक कम कर सकती है। रिसर्च में पाया गया कि यह दवा खासतौर पर डायबिटीज और किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह दिल की बीमारियों का खतरा भी कम कर सकती है।

सोटाग्लिफ्लोज़िन क्या काम करती है?

यह दवा Inpefa नाम से भी जानी जाती है। यह शरीर में SGLT1 और SGLT2 नाम के दो प्रोटीन को ब्लॉक करके ब्लड शुगर कंट्रोल करती है। इसका असर सिर्फ शुगर कम करने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दिल और किडनी पर भी पॉज़िटिव असर डालता है।

SGLT1 ब्लॉकेज – यह आंतों में शुगर का अवशोषण कम करता है।

SGLT2 ब्लॉकेज – यह किडनी में शुगर को रोके रखता है और शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

बीमारियों का खतरा 23% तक कम

रिसर्च में 10,584 मरीज शामिल थे, जिनमें पहले से ही डायबिटीज, किडनी डिजीज और हार्ट प्रॉब्लम का खतरा था। इन्हें 16 महीने तक सोटाग्लिफ्लोज़िन या प्लेसिबो (डमी दवा) दी गई। जिन मरीजों ने सोटाग्लिफ्लोज़िन ली, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा 23% तक कम हो गया।

किडनी व दिल की बीमारियां जुड़ी

हाई ब्लड शुगर किडनी को नुकसान पहुंचाता है, जिससे वह सही से काम नहीं कर पाती। कमजोर किडनी से शरीर में फ्लूइड जमा होने लगता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए अगर कोई दवा एक साथ ब्लड शुगर, दिल और किडनी – तीनों की रक्षा कर सके, तो यह डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।

सोटाग्लिफ्लोज़िन का असर अलग 

इस स्टडी के प्रमुख रिसर्चर डॉ. दीपक एल. भट्ट के मुताबिक सोटाग्लिफ्लोज़िन का असर दूसरी दवाओं से अलग है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में एक बड़ी उम्मीद हो सकती है। हालांकि इस दवा के फायदे काफी अच्छे दिख रहे हैं, लेकिन हर मरीज के लिए यह सही होगी या नहीं, यह डॉक्टर ही तय कर सकते हैं। अगर आपको पहले से हार्ट या किडनी की बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

बॉडी बिल्डर घुम्मन के निधन के बाद अस्पताल पर उठे सवालपंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी-बिल्डर और फिल्म पर्सनेलिटी वरिंदर सिंह घुम्मन का वीरवार शाम को निधन हो गया। पूरा पढ़ें जालंधर SHO भूषण कुमार केस में SSP को नोटिसजालंधर में फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूरा पढ़ें पाकिस्तान […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल मचा दी है। मुलाकात के बाद सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका गांधी के साथ फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और हाल ही में राज्यसभा सीट छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर राजिंदर गुप्ता के कारोबारी और समाज […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान ने वीरवार रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कई ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में सनसनीखेज दावा किया गया है कि एयरफोर्स ने इस हमले में TTP चीफ मुफ्ती नूर वली मेहसूद को मार गिराया है। TTP चीफ ने खबरों […]

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। ये कहानी है पंजाब की धरती से उठे एक ऐसे युवक की… जिसने दुनिया को बताया कि ताकत इरादों से बनती है। लोग कहते थे – “शरीर मांसाहार से बनता है।” लेकिन उसने साबित कर दिया – शरीर कड़ी मेहनत… और विश्वास से बनता है। उसका नाम था वरिंदर सिंह घुमन। दुनिया के […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों (ISI) का मुख्य ध्यान पंजाब का माहौल खराब करने पर केंद्रित हो गया है। इसी रणनीति के तहत अगस्त महीने से लगातार पंजाब में हैंड ग्रेनेड और छोटे हथियार भेजे जा रहे हैं। जालंधर में RDX और IED की बड़ी बरामदगीशांति भंग करने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मिट्टी के लाल, वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का 43 साल मेंनिधन हो गया। अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में एक छोटे से ऑपरेशन के लिए गए वरिंदर को नियति ने छीन लिया, जब सर्जरी के दौरान उन्हें दो बार हार्ट अटैक आए और वह जिंदगी की जंग […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नाबालिग रेप पीड़िता और उसकी मां से अश्लील हरकतें करने के कथित मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने जालंधर के एसएसपी को नोटिस जारी किया है और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग ने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फिलीपींस के दक्षिणी मिंडानाओ द्वीप के पास शुक्रवार सुबह समुद्र में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, हालांकि कुछ समय बाद पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है और सुनामी का खतरा टल गया है। फिलीपींस की भूकंप […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी-बिल्डर और फिल्म पर्सनेलिटी वरिंदर सिंह घुम्मन का वीरवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान दो हार्ट अटैक आने के बाद दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। अस्पताल पर लापरवाही […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क