View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

11:41 AM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना अंतरिम फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इसके साथ यह भी कहा कि किसी भी कानून पर केवल दुर्लभ मामलों में ही रोक लगाई जा सकती है। 

गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति पर रोक नहीं

हालांकि, 3 संशोधन पर रोक जरूर लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति पर रोक नहीं है। जहां तक संभव हो पदेन सदस्य मुस्लिम ही हों। इससे पहले 22 मई को लगातार 3 दिन की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें

  • वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की उस प्रावधान पर रोक जिसके तहत किसी व्यक्ति को वक्फ बनाने के लिए कम से कम 5 वर्षों तक इस्लाम का अनुयायी होना अनिवार्य था।
  • जांच शुरू होने के बाद से लेकर अंतिम निर्णय तक और हाई कोर्ट के आगे के आदेशों के अधीन- तीसरे पक्ष के संपत्ति अधिकार नहीं बनाए जाएंगे।
  • स्टेट वक्फ बोर्ड के कुल 11 सदस्यों में में 3 से अधिक गैर-मुस्लिम सदस्य नहीं होंगे। सेंट्रल वक्फ काउंसिल में कुल मिलाकर 4 से अधिक गैर-मुस्लिम सदस्य नहीं हो सकते।
  • शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी भी कानून की संवैधानिक वैधता का अनुमान उसके पक्ष में ही होता है। केवल अत्यंत दुर्लभ मामलों में ही पूरे कानून पर रोक लगाई जा सकती है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कलेक्टर नागरिकों के व्यक्तिगत अधिकार तय नहीं कर सकता, यह ट्रिब्यूनल का काम है।
  • वक्फ संपत्ति के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था पहले भी 1995 से 2013 तक लागू थी और अब दोबारा लागू की गई है।
  • कोर्ट ने कहा कि नामित अधिकारी का राजस्व अभिलेखों में चुनौती देना और कलेक्टर को संपत्ति के अधिकार निर्धारित करने का अधिकार देना- शक्तियों के पृथक्करण के खिलाफ है।
  • जब तक शीर्षक (title) तय नहीं होता, वक्फ से संपत्ति का कब्ज़ा नहीं छीना जाएगा।
  • सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून की धारा 23 को भी स्थगित किया जिसमें कहा गया था कि पदेन (Ex-officio) अधिकारी मुस्लिम समुदाय से होना अनिवार्य है।
  • इस तरह शीर्ष अदालत ने वक्फ संशोधन कानून, 2025 की धारा 3(r), धारा 2(सी), धारा 3 (सी) और धारा 23 को स्थगित किया है।

क्या है वक्फ (संशोधन) कानून

  • 1950 के दशक में वक्फ संपत्तियों की देखरेख के लिए कानूनी तौर पर एक संस्था बनाने की ज़रूरत महसूस हुई।
  • इसके लिए 1954 में ‘वक्फ एक्ट’ के नाम से कानून बनाकर ‘सेंट्रल वक्फ काउंसिल’ का प्रावधान किया गया।
  • एक साल बाद यानी 1955 में इस कानून में बदलाव करके हर राज्य में वक्फ बोर्ड बनाए जाने की शुरुआत हुई।
  • इस वक्त देश भर में करीब 32 वक्फ बोर्ड हैं। ये वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन और रखरखाव करते हैं।
  • बिहार समेत कई प्रदेशों में शिया और सुन्नी मुसलमानों के लिए वक्फ बोर्ड अलग हैं।
  • 1964 में पहली बार सेंट्रल वक्फ काउंसिल गठित हुई।
  • 1954 के इसी कानून में बदलाव करने के लिए केंद्र सरकार ‘वक्फ संशोधन बिल’ लाई, जो अब कानून बन गया है।

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

जालंधर के कपूरथला-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार रात 10:30 बजे सिख जत्थेबंदियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के आरोप में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे करीब दो घंटे तक जाम रहा। आरोप है कि एक महिला ने पिछले दो साल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप अलमारी में बंद रख […]

|

|

|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 1 नवंबर 2025 से चीन से आयातित सभी उत्पादों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह कदम पहले से लागू टैरिफ के अलावा होगा। इसके साथ ही, अमेरिका ने सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण लागू […]

|

|

|

पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहा जस्सा सिंह चौक के पास छह अज्ञात बदमाशों ने रेस्टोरेंट और बूट हाउस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इलाके में अफरा-तफरी मची लोगों […]

|

|

|

पंजाब के होशियारपुर जिले के अधीन आने वाले दातारपुर क्षेत्र में आज बिजली कट लगेगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वही इस दौरान दातारपुर, रकड़ी, भडियारां, गोईबाल, देपुर, पस्सी करोड़ा, दलवाली सहित आसपास के […]

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर में शुक्रवार को बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के अंतिम संस्कार के बाद फोर्टिस अस्पताल ने बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि 6 अक्टूबर को घुम्मन को दाएं कंधे में दर्द और मूवमेंट में दिक्कत के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आर्थ्रोस्कोपिक रोटेटर कफ […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिनमारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों […]

|

|

|

मारिया मचाडो को मिला नोबेल का शांति पुरस्कारवेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया मचाडो को 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पूरा पढ़ें पंचतत्वों में विलीन हुए बॉड बिल्डर वरिंदर घुम्मनइंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन पंच तत्वों में विलीन हो गए हैं। मॉडल टाउन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। घुम्मन को उनके बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वहीं घुम्मन के आखिरी बार दर्शन करने […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र अभिजीत किंगरा को पैसे देकर किराए पर लिया था। किंगरा 4 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री की अनुमति देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दरअसल 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सर्टिफाइड ग्रीन पटाखों के निर्माण को मंजूरी दी थी, लेकिन यह शर्त रखी थी कि NCR में बिक्री के लिए […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क