उत्तराखंड में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। देहरादून में आई बाढ़ के बाद, चमोली ज़िले में बादल फटने से हालात और बिगड़ गए हैं। बुधवार रात नंदानगर घाट इलाके में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। बादल फटने से भीषण बाढ़ भी आई है। कई घर मलबे में दब गए हैं। सात लोग लापता बताए जा रहे हैं।
— Ramesh Bhatt (@Rameshbhimtal) September 18, 2025
इस घटना में कई घर मलबे में दब गए हैं। सात लोग लापता हैं, जबकि दो को बचा लिया गया है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर मौजूद हैं और बचाव एवं राहत अभियान जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया जा रहा है।
कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। अगले 3 घंटों में उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है।