View All Topics

विक्रेता विज्ञापन

View All Topics

खबरिस्तान नेटवर्क

2:24 AM IST

खोज आधारित विज्ञापन

खबरिस्तान नेटवर्क

स्टोरीज़ देखें

खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर में करप्शन के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस उनके समधी राजू मदान के घर लेकर पहुंची। उनका पूरा नाम राजू रोशन लाल मदान है। राजू मदान का घर गोविंद नगर बस्ती गुजां में है। विजिलेंस टीम अरोड़ा के साथ मदान के घर करीब दो घंटे रुकी रही। चार गाड़ियों के काफिले में आई विजिलेंस की टीम में एक महिला अफसर भी थी। विजिलेंस  अरोड़ा को मदान के घर क्यों लेकर आई इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

इससे पहले भ्रष्टाचार केस में आप विधायक रमन अरोड़ा से रविवार 12 घंटे लंबी पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ गई थी देर रात विजिलेंस उन्हें तीन बार सिविल अस्पताल लेकर गई। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस को कुछ अहम सुराग मिले है, जिसके चलते विजिलेंस की टीम राजू मदान के घर विधायक रमन को लेकर पहुंची। 

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक मदान ने किसी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। बस्ती गुजां में एक प्लाट पर कब्जे की भी जांच चल रही है। आरोप है कि मदान ने मां-बेटी पर केस भी करवाया था। अरोड़ा के घर से मिले 4 मोबाइल फोन से अहम जानकारियां मिली हैं। विजिलेंस ने दुआ स्वीट्स के मालिक के बारे में इनपुट जुटाए हैं। एक तेल कारोबारी से भी लंबी पूछताछ की गई है। 

विजिलेंस ने लिस्ट बनाई

विजिलेंस ने लंबी लिस्ट बनाई है। लिस्ट में विधायक के करीबी, फैमिली फ्रैंड्स और रिश्तेदार हैं। रविवार को विजिलेंस ने बस्ती गुजां स्थित दुआ स्वीट्स के मालिक, विधायक के के साढू समेत 10 लोगों से पूछताछ की। इनके आधार कार्ड, बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर, घर में कौन-कौन, रिश्तेदारी, फ्रेंड्स सर्कल और पैनकार्ड लिए हैं।

कई प्रापर्टी जांच के दायरे में

विजिलेंस ने विधायक से जुड़ी करीब 20 संपत्तियां जांच के दायरे में लेकर आई है। सभी जगहों पर विजिलेंस की सात टीमों ने पैमाइश पूरी भी कर ली है। इनमें वेस्ट में फैक्ट्री, नाज सिनेमा के पास इमारत, फुटबॉल चौक के पास जमीन तो पीर बोदला में मार्केट और अन्य जायदाद हैं। विजिलेंस सोमवार को इन जायदाद को लेकर राजस्व विभाग से रिकॉर्ड मांगे हैं। विधायक के करीबी आढ़ती महेश मखीजा के बारे विजिलेंस सूचनाएं जुटा रही है। जांच में यह बात आ रही है कि मखीजा विधायक के अधिकतर काम का राजदार हैं

समधी के साथ सियासत में आए

राजू मदान यूं तो बिजनेसमैन हैं, मगर अपने समधी रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद वह भी राजनीति में एक्टिव हो गए थे। करीब तीन साल राजू ने भी सियासी लीडर की तरह पूरी फीलिंग ली। वह अक्सर सियासी प्रोग्राम में नजर आते थे। कई जगह तो वह रमन अरोड़ा की जगह भी जाते थे। लोग भी उन्हें अब रमन अरोड़ा का प्रतिनिध ही मानते थे। होशियारपुर रोड और रामामंडी के आसपास के इलाकों में राजू मदान का सियासी कद था। 

मदान का बिजनेस तेजी से बढ़ा

रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद राजू मदान के बिजनेस का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा। नगर निगम चुनाव में राजू मदान मेयर के पद के दावेदार के रूप में भी उभरे थे, मगर जगदीश राज राजा के आम आदमी पार्टी में आने के बाद राजू मदान की ये दावेदारी खारिज हो गई थी। 

फरार चल रहे मदान

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। राजू मदान इस मामले में फरार चल रहे हैं। विजिलेंस को संदेह है कि राजू मदान और उनके बेटे के पास अरोड़ा की अवैध गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग या दस्तावेज हैं। उनके घर पर पुलिस तैनात है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। 

|

|

Read this news in :

|

Also Must Read

Don't Miss These:

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। ऊना में माता चिंतपूर्णी दरबार में तब चमत्कार हुआ जब एक मूक बधिर की आवाज लौट आई और उसे सुनने भी लगा। शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में होशियारपुर निवासी 35 साल के सरजू शर्मा बचपन से ही बोल सुन नहीं सकता था। सरजू शर्मा कई बार माता चिंतपूर्णी कई बार आ […]

|

|

|

खबरिस्तान नेटवर्क। नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड विलेज में मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक की जांघ पर गोली चला दी। घायल युवक फगवाड़ा का रहने वाला है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद आरोपी युवक सुखा निवासी तलहन अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। […]

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।IPS Puran Kumar Case : परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधीहरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। पूरा पढ़ें पंजाब में PRTC-Panbus बसों का चक्का जामPRTC और Panbus के कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन […]

|

|

|

IPS Puran Kumar Case : परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधीहरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। पूरा पढ़ें पंजाब में PRTC-Panbus बसों का चक्का जामPRTC और Panbus के कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते […]

|

|

|

पंजाब के लुधियाना में Famous Hindi news channel Aaj Takकी मैनेजिंग एडिटर और एंकर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज की गई है। वाल्मीकि धर्म समाज की शिकायत के अनुसार अंजना ओम कश्यप […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रोहतक से एक और चौंका देने वाली खबर सामने आई है। रोहतक के साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उनका शव लाढ़ौत रोड पर […]

|

|

|

भारत की किकबॉक्सर प्रियंका ठाकुर ने उज्बेकिस्तान में आयोजित किकबॉक्सिंग विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर लो किक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में मेज़बान उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी को 3-0 से हराया। वहीं, मनप्रीत कौर ने फुल कॉन्टैक्ट कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी पंजाब पुलिस में हेड […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों के फर्जी साइन कर नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं। रूपनगर पुलिस चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए चंडीगढ़ पहुंची है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने नवनीत को सुरक्षा मुहैया करवाई है। आम आदमी पार्टी के […]

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूपी के प्रयागराज से एक ऐसा अनोखा और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां एक बंदर पेड़ पर चढ़कर 500-500 रुपए के नोटों की बारिश करने लगा। पैसों को हवा में उड़ता देख वहां मौजूद लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई। यह […]

|

|

|

राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने 10 अक्टूबर को अलवर से 42 साल के मंगत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मंगत ने महज 16 हजार रुपए में भारतीय सेना की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजी। आरोपी करीब तीन महीने से पुलिसकर्मी सुरजन सिंह यादव के मकान में किराए पर रह रहा था। पाकिस्तानी युवती […]

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज आधारित विज्ञापन

शेयर बाजार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम पूर्वानुमान​

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

खबरिस्तान नेटवर्क