खबरिस्तान नेटवर्क: थाईलैंड में एअर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। यहां पर प्लेन में बम धमाके होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। प्लेन थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। घटना सुबह 09:30 बजे की बताई जा रही है। फ्लाइट नंबर AI-379 बताई जा रही है।
बीते दिन अहमदाबाद में हुआ था प्लेन क्रैश
एअर इंडिया का विमान गुरुवार को अहमदाबाद में क्रैश हुआ था। इसमें अब तक 265 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा था उस समय वहां पर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है।
कुल 230 यात्री सवार थे
एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इसमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, वहीं सिर्फ एक यात्री की जान बची है।