खबरिस्तान नेटवर्क: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अबी तक 265 लोगों के शव बरामद हो गए हैं। इसमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स शामिल थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जो कि बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा था वहां पर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसमें 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत हुई है वहीं हॉस्टल से 45 से ज्यादा स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। गुजरात IMA अध्यक्ष डॉ. मेहुल शाह ने खुद इस बात की जानकारी दी।
डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर हुआ बरामद
गुजरात ATS ने विमान के मलबे से फ्लाइट का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी बरामद किया है। ATS के एक अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम जल्द ही यहां पर आएगी। इससे पहले शुक्रवार सुबह पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए और वहां पर करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले।
सिर्फ एक यात्री की बची जान
एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार को दोपहर में 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इसमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। वहीं बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, वहीं सिर्फ एक यात्री की जान बची है।
क्रैश साइट पर पहुंची अहमदाबाद पुलिस
अहमदाबाद पुलिस स्निफर डॉग के साथ क्रैश साइट पर पहुंची है वहीं मलबे में दबे किसी और जीवित व्यक्ति की तलाश की जा पाए। एअर इंडिया ने अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर मृतकों के परिजन की मदद के लिए हेल्प सेंटर भी खोला है। भारत के लिए 1800 5691 444 और भारत के बाहर से 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं।