web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

अफगानिस्तान ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को हराया, मां चिंतपूर्णी में नवरात्र मेला शुरू


अफगानिस्तान ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को हराया,
10/16/2023 8:43:45 AM         Raj        World Cup,, AFG vs ENG, Rashifal, Today Horoscope             

गुड मॉर्निंग जी। आज नवरात्र का दूसरा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा। वहीं अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम को हरा दिया है। इसके साथ ही जानें आज का पंचांग और राशिफल

आज के इवेंट

आप नेता राघव चड्ढा की संसद सदस्यता 11 अगस्त को सस्पेंड की गई थी। इस फैसले के खिलाफ राघव की ओर से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
26 हफ्ते की प्रेग्नेंसी को मेडिकली अबॉर्ट करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में अदालत ने AIIMS से जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा था।


इतवार की खबरें

गिरफ्तार मुकेश सेठी के हक में उतरे शीतल, विधायक ने फेसबुक पर निकाली भड़ास

बीते दिन अपहरण और हत्या के प्रयास में गिरफ्तार आप नेता मुकेश सेठी के हक में आप विधायक शीतल अंगुराल फेसबुक पर लाईव हुए। जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल ने करीब आधे घंटे के लाईव में अपनी पार्टी के सीनियर लीडर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। पढ़िए विधायक शीतल अंगुराल ने लाइव में क्या कहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें


कांग्रेस ने चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

कांग्रेस ने 3 राज्यों में चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 229 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें


मां चिंतपूर्णी में शुरू शारदीय नवरात्र मेला

माता चिंतपूर्णी के दरबार में शारदीय नवरात्र मेले का शुभारंभ किया गया। पहले नवरात्र पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक होकर पवित्र पिंडी के दर्शन किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें


पूर्व केंद्रीय मंत्री का हुआ निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर गिल 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर देश के कई राजनेताओं ने दुख जताया है। वह मनमोहन सरकार में खेल मंत्री भी रह चुके थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें


आज का पंचांग

16 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितिया तिथि सोमवार देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। 16 अक्टूबर को नवरात्र का दूसरा दिन है। सोमवार को माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा। साथ ही 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर मंगलवार की सुबह 9 बजकर 21 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। इसके अलावा सोमवार शाम 7 बजकर 35 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।


जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे


मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए आने वाला समय आपके जीवन को प्रभावित कर सकता है। कोई ऐसा रहस्य जिससे आप परिचित नहीं है या आपका कोई ऐसा रहस्य जिसे आप लोगों के सामने नहीं लाने देना चाहते, वो उजागर हो सकता है। आपको नौकरी या पढ़ाई में पदोन्नति प्राप्त होगी। किसी नयी जगह पर स्थानांतरण हो सकता है।  


वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां ला सकता है। यह आपके कार्यक्षेत्र या पारिवारिक जीवन दोनों में से किसी में भी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास और काबिलियत आपको हर चुनौती से बाहर निकाल सकता है। इस समय धैर्य और समझदारी से सभी फैसला लें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। 


मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि के लिए वर्तमान समय आपके लिए कठिनाइयों से घिरा हुआ है। आप खुद को चारों तरफ से परेशानियों से घिरा हुआ महसूस कर रहे हैं। धैर्य और संयम रखकर आप सभी स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार तेज गति से आपकी तरफ आता हुआ नजर आ रहा है। आप जल्द ही सफलता का मजा लेंगे। घर परिवार का वातावरण धार्मिक हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि वाले आने वाला समय आपके लिए सफलता लेकर आ रहा है। आपको जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आप कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। ईश्वर आपको भौतिक सुख सुविधा का आशीर्वाद दे रहे हैं। धैर्य और विश्वास से आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है।  


सिंह राशि (Leo Horoscope)

सिंह राशि आने वाला समय आपके लिए आर या पार इस स्थिति को लेकर आ रहा है। इस समय में आप जीवन के किसी भी क्षेत्र के फैसले ले सकते हैं। आपका जो भी फैसला होगा वो आपके लिए अच्छा ही साबित होगा। आप जल्द मित्रों और परिजनों के साथ उत्सव मना सकते हैं। आप खुद को हर कठिन परिस्थिति से साहसपूर्ण बाहर निकलने में कामयाब हुए हैं।  


कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कन्या राशि वाले आज आपको परिश्रम का फल मिल सकता है। आपकी निष्ठा और कठिन परिश्रम आपको सफल बनाएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों के सामने आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। परिवार में आपका रुतबा बढ़ेगा। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है 


तुला राशि (Libra Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए आने वाला समय ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय, नौकरी या घर बदलना चाहते थे तो अब वो संभव हो सकता है। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। 


वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों पर जल्द ही आने वाला समय आपको लाभ दिला सकता है। आपके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन हो सकता है जो आपको सफलता तक ले जाए। यदि आप सिंगल है तो आने वाला व्यक्ति आपके लिए प्रेम के साथ तरक्की का उपहार ला सकता है। आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे वही दुगुनी सफलता लेकर आएगा।


धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वालों को जल्द ही एक जीवन साथी मिल सकता है। आपको ईश्वर भौतिक सुख सुविधा और खूबसूरती का आशीर्वाद दे रहे हैं। किसी भी स्थिति की वजह से आपका स्थान परिवर्तन का योग बनता नजर आ रहा है। ये परिवर्तन आपके जीवन की बेहतरी के लिए लाभदायक साबित होगा। 


मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मकर राशि वालों के आने वाला समय आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ रहा है। आप यदि संतान सुख की चाह रख रहे हैं, तो आपको जल्द ही शुभ समाचार मिल सकता है। यदि किसी नए व्यवसाय की नींव रखना चाह रहे हैं, तो वो भी पूरी हो सकती है। अचानक से धन आगमन के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। 


कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि वालों का समय बदलने वाला है। उससे पहले थोड़ा समय लीजिए और अपनी सभी परिस्थितियों का अवलोकन कीजिए। ईश्वर आपको जल्द ही इस परिस्थिति से राहत दे सकते हैं। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धीरे धीरे आप सफलता की तरफ आपके कदम बढ़ाना भी शुरू कर सकेंगे। धैर्य और विश्वास बनाए रखें, खुद पर भी और अपने ईष्ट पर भी।


मीन राशि (Pisces Horoscope)

मीन राशि वालों आपके अच्छे कर्म आपको अच्छा फल देंगे। आप जिस भी चीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं, आपको जीवन में प्राप्त होती नजर आ रही है। यदि लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो उससे भी आपको राहत मिलती दिख रही है। आपका ईश्वर पर विश्वास और मजबूत होगा। आपके जीवन में अचानक सब चमत्कार की तरह अच्छा होता नजर आएगा। अध्यात्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। आपका भरोसा खुद पर और आपके इष्ट पर बढ़ेगा। 

'World Cup','','AFG vs ENG','Rashifal','Today Horoscope'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

    डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे डीके के अलावा 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे

  • G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन:

    G7-मीटिंग में मोदी से गले मिले बाइडेन: वर्ल्ड लीडर्स के बीच मोदी से मिलने उनकी सीट तक आए; 6 महीने बाद हुई मुलाकात

  • हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम:

    हिरोशिमा पहुंचे मोदी, यहीं गिरा था पहला परमाणु बम: 70 हजार लाशों के बीच महज 72 घंटे में शहर के उठने की कहानी

  • 2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा:

    2000 का नोट बंद होने की खबर...गुजरात में सोना महंगा: 10 ग्राम के व्यापारी वसूल रहे ₹70 हजार, चांदी ₹80 हजार किलो

  • मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया:

    मसाले बेचकर 300 गुना मुनाफा कमाया: 10 महीने,12 हजार मील का सफर; भारत में वास्को डी गामा का क्यों बना मजाक

  • चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी:

    चंडीगढ़ में 300 किलो की तोप चोरी: सेक्टर-1 में PAP बटालियन की GO मैस के गेट पर रखी थी, ये एरिया CCTV से कवर नहीं

  • सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

    सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने: खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

  • चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट:

    चेन्नई ने दिल्ली को दिया 224 रन का टारगेट: वॉर्नर की 61वीं फिफ्टी, धुल भी पवेलियन लौटे; दिल्ली 84/4

  • आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स':

    आकाश चोपड़ा बोले- मुंबई-चेन्नई प्लेऑफ की 'सुपरजायंट्स': टॉप-4 से फाइनल तक पहुंचना जानते हैं दोनों; गुजरात को फिर भी फाइनल में देखना चाहूंगा

  • IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान:

    IPL का गणित, जीतकर भी दूसरों के भरोसे राजस्थान: आज क्वालिफाई हो सकती हैं चेन्नई और लखनऊ; कोलकाता के लिए करो या मरो मैच

Recent Post

  • जालंधर में Blackout नहीं,

    जालंधर में Blackout नहीं, एहतियात के तौर पर लाइटें बंद की गईं - DC हिमांशु अग्रवाल

  • पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर,

    पाकिस्तान ने महज 4 घंटे के अंदर तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में हैवी फायरिंग

  • पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा,

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, पंजाब के कई जिलों में फिर हुआ ब्लैकआउट

  • भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

    भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार दोनों देशों में सीजफायर लागू

  • जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां,

    जालंधर में हटी सभी तरह की पाबंदियां, नहीं होगा ब्लैकआउट, मार्किट भी खुली रहेंगी

  • जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम,

    जालंधर के इश्वरवाल गांव में मिला बम, पुलिस ने किया डिफ्यूज

  • जानिए क्या होता है सीजफायर,

    जानिए क्या होता है सीजफायर, जिस पर भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सहमति

  • हिमाचल प्रदेश में  चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा,

    हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर के पास मिला मिसाइल का हिस्सा, जांच में जूटी पुलिस

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार

  • पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका,

    पाकिस्तान के साथ खड़े-तुर्की-अजरबैजान को भारत से लगा बड़ा झटका, लोगों ने यात्रा पर लगाया ब्रेक

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY