ख़बरिस्तान नेटवर्क : अहमदाबाद एयर इंडिया के प्लेन क्रैश हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 241 लोगों की मौत हो गई है। अब तक हादसे में केवल दो लोगों के बचने की बात आई है। जानकारी के अनुसार प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं।

ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास
शादी के 5 महीने बाद पति से मिलने जा रही थी लंदन
इस विमान हादसे में बालोतरा जिले की खुशबू राजपुरोहित भी सवार थीं। खुशबू, बालोतरा के अराबा गांव की रहने वाली है और लंदन में रहने वाले अपने पति मनफूल सिंह के पास जा रही थीं। खुशबू और मनफूल की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। शादी के बाद खुशबू पहली बार लंदन जा रही थीं, लेकिन विमान हादसे में उसकी मौत हो गई । मनफूल सिंह लंदन में एक IT कंपनी में कार्यरत हैं।
हादसे में डॉक्टर पति-पत्नी और तीन बच्चों की जान गई
वहीं हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी, बच्चे प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी की भी विमान क्रैश में मौत हो गई।

हादसे को लेकर टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन का बयान
इस हादसे को लेकर टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में लिखा है, एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं
1 करोड़ की सहायता का किया ऐलान
इसके अलावा टाटा संस की तरफ से मुआवजे का भी ऐलान किया गया है। पोस्ट में मुआवजे का ऐलान करते हुए लिखा है, टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले।
प्लेन में कुल 242 लोग थे, जिनमें 232 पैसेंजर्स व 10 क्रू मेंबर्स थे। प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाल और एक कनाडा का पैसेंजर सवार था।
2 मिनट के बाद हो गया क्रैश
टेकऑफ के बाद सिर्फ 2 मिनट के बाद ही प्लेन दीवार से टकरा गया। 1 बजकर 38 मिनट पर प्लेन ने उड़ान भरी थी और 1 बजकर 40 मिनट प्लेन क्रैश हो गया। पर प्लेन के टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ और आसमान पूरे धुएं से भर गया।